जश्ने आजादी की सतरंगी छटा में डूबा मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद भर में जश्ने आजादी की धूम नजर आई। सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकालते युवाओं की जोशीली नारेबाजी एक अजीब का उत्साह पैदा कर रही थी। मुख्य आयोजन प्रशासन की ओर से नुमाईश मैदान पर हुआ। यहां व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बुजुर्ग सेनानी महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए उनको उपहार भेंट कर सम्मानित किया तो कांवड़ यात्रा के दौरान शिविरों का आयोजन करते हुए शिव भक्तों की सेवा करने वाले समाजसेवी भी सम्मानित किये गये।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरूवार को नुमाइश मैदान पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने गांव, गरीब, किसान उत्थान अभियान के दौरान विरासत, खतौनी, घरौनी, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 350 पात्र लाभार्थियों को वितरण कर लाभान्वित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  विरेन्द्र कुमार चंदेल बने कृषि उत्पादन मंडी समिति के नए सचिव


मंत्री कपिल देव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का पात्रों को अविलम्ब लाभ दिया जाना है। कहा कि आज देश की आजादी के लिये जिन महान विभूतियों ने संघर्ष और बलिदान किया है उन अमर शहीदो को नमन करने का दिन है। उनके इस बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। इससे पूर्व विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागतगीत व देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। शहीदों के परिवारजन धन्नो, धर्मकोर, हुक्मोवती, बुगली, किरण देवी, सरोज, शीला को राज्य मंत्री व जिलाधिकारी द्वारा शॉल, छाता एवं फल वितरण कर सम्मानित किया गया।

कांवड यात्रा में निःशुल्क शिविर के माध्यम से सेवाएं देने वाले संस्थाओं के प्रतिनिधियो को प्रशस्ति पत्र व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के अर्न्तगत राज्य मंत्री द्वारा आम-जन को झंडों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी राजस्व गजेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौंड सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  ससुराल के बाहर धरने पर बैठी श्रुति वर्मा को पुलिस ने दिलाया बेटा

शहीदों को बलिदान अमर, इसके महत्व को समझें युवाः अरविन्द मल्लप्पा

मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्हांेने कहा कि हम आज 78वां स्वतन्त्रता दिवस मना रहे है। जिन महापुरूषों व अमर शहीदों की वजह से आजादी मिली है, उसको हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। सभी अपनी आजादी के महत्व को समझंे चाहे वह किसी पद पर हो या देश के नागरिक हो वह अपनी जिम्मेदारियां का पूर्ण ईमानदारी एवं सच्चाई के साथ अपने दायित्वों को निर्वहन करें।

उन्होने कहा कि आजादी से पहले देश कैसा था, इस समय कैसा है, आज हमारा देश टैक्नोलॉजी के हर क्षेत्र में विकास की ओर अग्रसर है। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड रैन्किंग में जनपद मुजफ्फरनगर की रैन्किंग अच्छे होने पर सभी सम्बन्धित अधिकारियांे को बधाई दी। इस दौरान डीएम ने स्कूल की छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं एडीएम राजस्व गजेन्द्र कुमार ने भी स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। सभी अधिकारी और कलेक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-होटल संचालक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-होटल संचालक को गोली मारकर उतारा मौत के घाटस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  विरेन्द्र कुमार चंदेल बने कृषि उत्पादन मंडी समिति के नए सचिववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »