देश की आजादी में व्यापारियों का बड़ा योगदानः कृष्ण गोपाल

मुजफ्फरनगर। व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने 78वां स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हुए देश के अमर शहीदों को नमन कर बलिदानियों का वंदन किया। उन्होंने कहा कि देश के उत्थान में व्यापारियों का बड़ा योगदान है। देश की आजादी में भी व्यापारियों ने अपनी भूमिका निभाई है। हमें इन बलिदानियों के सहारे जो आजादी मिली है, उसको कायम रखने की जिम्मेदारी भी हमारी है। ऐसे में हम धर्म, जात और छोटे-बड़े का भेद भुलाकर केवल भारतीय होने के नाते देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए अपना योगदान दें।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की विभिन्न इकाइयों कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर संयोजक तरुण मित्तल शोभित जैन, बघरा तांगा स्टैंड संयोजक भूरा कुरैशी, रुड़की रोड इकाई संयोजक विजय कुच्छल उदित किंगर, संयुक्त व्यापार संघ कैंप कार्यालय नवीन मंडी स्थल अध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए, प्रत्येक इकाई में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा, संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा, संरक्षक डॉ शौकी अहमद द्वारा झंडारोहण किया गया एवं शांति के प्रतीक कबूतरों को उड़ाकर देश में खुशहाली, अमन, चैन का संदेश दिया गया।

कैंप कार्यालय पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार, एमआईटूसी के जोन इंचार्ज सरदार बलजीत सिंह द्वारा सम्मिलित रहकर झंड़ा रोहण कराते हुए उपस्थित समस्त व्यापारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस दौरान नगर पालिका व व्यापारियों दोनों के परस्पर सहयोग से नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का प्रण लिया गया। झंडा रोहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि संगठन के हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सहित हर वर्ग के व्यापारियों द्वारा एकजुटता के साथ स्वतंत्रता दिवस को त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है। नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी व संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को हम सभी के द्वारा मिलकर मनाते हुए देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भी याद करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-चार शातिर ठेकेदारों के ईओ प्रज्ञा सिंह ने कतरे पर

झंडारोहण कार्यक्रम में प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, नगर युवा अध्यक्ष मयंक गोयल, शिव कुमार सिंघल, अनिल सिंघल, विजय प्रताप, इम्तियाज खान, अशोक जैन, राकेश जैन, विकास मित्तल, पंकज जैन, सुशील सिंघल, शादाब खान, बॉबी, अभिलक्ष मित्तल, मास्टर अल्ताफ, जयेंद्र प्रकाश, आनंद गुप्ता, वासु गोयल, अखिलेश शर्मा, सौरभ मित्तल, हरिओम शर्मा, सुनील वर्मा, जयपाल सिंह, भीम बालियान, अभिलक्ष मित्तल, हर्ष जैन, वाकुल चौधरी मित्तल, अर्जव जैन, सहित अनेकों पदाधिकारी व गणमान्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  CUET 2025 में “अचीवर्स एकेडमी” के विद्यार्थियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

Also Read This

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  शिकायत के

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर अफसरों

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-चार शातिर ठेकेदारों के ईओ प्रज्ञा सिंह ने कतरे परफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-चार शातिर ठेकेदारों के ईओ प्रज्ञा सिंह ने कतरे परइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »