युवाओं को नशाखोरी और दहेज जैसी कुरीति से बचाना जरूरीः नरेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। जाट महासभा मुजफ्फरनगर द्वारा 25वां प्रतिभा अलंकरण समारोह पंजाबी बारात घर भोपा रोड पर किया गया, जिसमे मेधावी छात्र/छात्राओं प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।

जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर के द्वारा मरणोपरांत स्व. महेंद्र सिंह टिकैत एवं विरेन्द्र सिंह पुर्व राज्यपाल को जाट रत्न सम्मान दिया गया। वही जाट समाज के लिये आजीवन समर्पित एवं अपने खून पसीने से सींचने वाले डा. रामकृष्ण, डा. उदयवीर सिंह, मास्टर अनुप सिंह, पूर्व सभासद विरेन्द्र मुन्ना को मरणोपरांत जाट गौरव दिया गया। इसी के साथ जनपद जाट महासभा के स्थापक सदस्य एवं व्यापारी नेता जयबीर सिंह को भी जाट गौरव अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। किसान चिंतक कमल मित्तल को भी कार्यक्रम में भाकियू प्रमुख नरेश टिकैत ने सम्मानित किया।

आज के अलंकरण समारोह की अध्यक्षता बालियान खाप के चौधरी और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने की तथा मुख्य अतिथि डा. राममोहन चेयरमैन सुदिती लोबल एकेडमी मैनपुरी एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अनिल रायल रहे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से महामंत्री ओमकार अहलावत एवं जयवीर सिंह ने किया। अलंकरण समारोह के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज में बढ़ रही कुरीति नशाखोरी, दहेज के खिलाफ जाट महासभा एवं हम सब लोगांे को प्रयास करना चाहिए।

इन बुराइयों के कारण ही समाज और देश की युवा पीढ़ी अपने रास्ती से भटक रही, सब युवा देश का भविष्य है। आप लोगों को इस पीढ़ी को संवारने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे समाज और देश आगे बढ़ सके। मुख्य अतिथि एवं शिक्षाविद राममोहन ने शिक्षा के महत्व को बताया कि मनुष्य बिना शिक्षा के पशु के है और आज के युग में यदि आगे बढ़ना है तो शिक्षा बहुत जरुरी है। जनपद जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने जनपद भर से आए अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में के डी वर्मा, देवी सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, मनोज राठी, अनुज बालियान, देवेन्द्र तोमर, देवीराम सहित हजारों लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इसे भी पढ़ें:  घासीपुरा में अंबेडकर भवन पर शरारती तत्वों की करतूत, पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  कोल्ड ड्रिंक्स में नशे की दवाई मिलाकर युवती से किया दुष्कर्मजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »