हर घर तिरंगा अभियान को लेकर व्यापार संगठन ने की बैठक

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु बैठक की गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष व सह संयोजक भाजपा कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। समस्त वर्गों के लोगों को मिल जुलकर स्वतंत्रता दिवस का दिन त्यौहार की तरह मनाना चाहिए और हम समस्त व्यापारियों से अपील करते हैं कि अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा अवश्य लहराएं।

इसे भी पढ़ें:  डीएम दफ्तर पर किसानों का धरना, सिटी मजिस्ट्रेट को बीच में बैठाया

उन्होंने कहा कि व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार नितिन अग्रवाल द्वारा उत्तर प्रदेश के समस्त व्यापारियों को हर घर तिरंगा अभियान सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस दौरान प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, अध्यक्ष सर्राफा एसो पवन वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल, भूपेंद्र गोयल, सुनील विक्की अरोरा, शिव कुमार सिंघल, मयंक गोयल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें:  संतान पाने की चाहत में शिव मंदिर में दी कबूतर की बली
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *