मंत्री अनिल कुमार ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्षगांठ पर शहीदों को किया याद

मुजफ्फरनगर। वर्तमान और भावी पीढ़ी को काकोरी व स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथा से परिचित कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार से काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया जिसका लाईव प्रसारण समस्त जनपदों मे आयोजित कार्यक्रम मे किया गया।

जनपद मुजफ्फरनगर मे ताराचन्द वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला मु०नगर में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान मंत्री अनिल कुमार द्वारा शहीद क्रांन्तिकारियो को श्रद्धांजली दी गयी। इसके बाद आयोजित शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के रूप में रहकर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया व शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान किया। इसके पश्चात कार्यक्रम में मौजूद सभी के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काकोरी ट्रेन एक्शन पर सम्बोधन सामूहिक रूप से सुना गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि 9 अगस्त 1925 को लखनऊ जिले के काकोरी नामक स्थान पर सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर को चेन पुलिंग कर रोका गया और रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी सरकार से लड़ने के लिए उसके खजाने की लूट की। ऐसे महान क्रांतिकारियों को वर्ष भर याद करने के लिए हम यह शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। यह महोत्सव पूरे एक साल तक मनाया जाएगा।

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान और भावी पीढी को काकोरी ट्रेन एक्शन और स्वतंत्रता सेनानियो की शौर्यगाथा से परिचित कराने के लिए काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वी वर्ष गांठ पर आज 09 अगस्त 2024 को इस समारोह का आयोजन किया गया है। इसके पश्चात महोदय द्वारा सभी को स्वतंत्रता सेनानियों और भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गजेन्द्र कुमार सहित जिले के समस्त अधिकारीगण, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी एवं रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक सहित भाजपा-रालोद पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-29 महीने बाद नगरपालिका में कर निर्धारण अधिकारी की तैनाती

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डकैती की योजना बना रहे बदमाशों से मुठभेड़जनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे पर

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »