चोरी करने आये बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत में भैंस की मौत

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के एक गांव में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक मकान में चोरी करने का प्रयास किया। जाग होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गये। इस फायरिंग के कारण दहशत में एक ग्रामीण की भैंस ने दम तोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने मृत भैंस को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव ने घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि 1.30 बजे कुशलपाल पुत्र महाबीर निवासी ग्राम चोकड़ा चरथावल द्वारा थाना चरथावल पुलिस को सूचना दी गई कि रात्रि में कुछ बदमाश उनके घर के बाहर आये जैसे ही उनको बदमाशों का आभास हुआ वो घर से बाहर निकले तो बदमाशों द्वारा भागते हुए फायर कर दिया गया। फायर की आवाज से आहत होकर उनकी भैंस मर गयी। सूचना पर तत्काल चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। सीओ ने बताया कि पुलिस ने जांच पड़ताल की। भैंस के कोई जाहिरा इंजरी नही पाई गई है। पुलिस कर्मियों ने भैस के शव को पोस्टपार्टम की कार्यवाही हेतु भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  JAGBEER MURDER CASE--योगराज सिंह और टिकैत परिवार में समझौता

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  किसान नेता रहे स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के वारंट जारीगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »