अवैध देशी शराब के 32 पव्वों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान एक आरोपी युवक को अवैध देशी शराब के 32 पव्वों के साथ गिरफ्तार करते हुए उसको जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने एक वारंटी को भी दबोचकर कोर्ट में पेश किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों व अन्य अभियुक्तों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना शाहपुर पुलिस द्वारा एक युवक सरविन्द्र उर्फ काला पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम कुटबा को कुल 32 अदद पव्वा देशी शराब तोहफा मार्का नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया, सरविन्द्र को जेल भेज दिया गया। शाहपुर थाना प्रभारी ब्रजेश शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सन्दीप कुमार, उप निरीक्षक अंडर ट्रैनिंग सन्दीप कुमार, हैड कांस्टेबल संजीव और कांस्टेबल राहुल सिंह शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी अभिषेक सिंह ने बदले आठ थानेदार, दो से छीना चार्ज

दूसरी ओर शाहपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि थाना शाहपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से गैर जमानती वारंट जारी होने पर आरोपी इदरीश पुत्र शौकत निवासी कसेरवा थाना शाहपुर को घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत साल 2020 में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वो न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नम्बर-2 में पेश नहीं हो रहा था। कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किये गये थे, जिनको तामील करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षण्क रविन्द्र सिंह, एसआई यूटी सन्दीप कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका ने की टैक्स बढ़ाने की तैयारी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  रालोद विधायक राजपाल और मदन भैया का बढ़ा कदस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में तिरंगा यात्रा-चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाबवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  रालोद विधायक राजपाल और मदन भैया का बढ़ा कदभाकियू

Read More »