MUZAFFARNAGAR-बिछड़े भोलों का बड़ा सहारा बन रहा कंट्रोल रूम

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा में भीड़ ने सभी व्यवस्थाओं को अपने आप में समेट लिया है। अत्याधिक भीड़ बढ़ने के कारण किसी का सामान गुम हो रहा है तो कोई अपने परिजनों से बिछड़ रहा है। ऐसे में कांवड़ कंट्रोल रूम का खोया पाया केन्द्र अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए भोला कांवड़िया के लिए बड़ा मददगार बनकर सामने आया है।

मेरठ की रहने वाली मीणा देवी ने अपने परिजनों के साथ हरिद्वार से गंगाजल उठाया था। वो कांवड़ लेकर पैदल मुजफ्फरनगर पहुंची तो यहां रास्ते में मीणा देवी की कांवड़ खंडित हो गई। अपनी तपस्या के धूमिल हो जाने से परेशान इस महिला कांवड़िया ने शिव चौक स्थित कंट्रोल रूम से सम्पर्क कर अपनी व्यथा बताई तो कंट्रोल रूम की टीम ने महिला कांवड़िया के लिए पृथक से गंगाजल का बंदोबस्त कराकर उसको खुशी खुशी आगे की यात्रा पर रवाना किया।

पालिका के लिपिक और कंट्रोल रूम के उदघोषक तनवीर आलम ने बताया कि मुहाना निवासी एक कांवड़िया अशोक का बैग रास्ते में कहीं गुम हो गया। उसने कंट्रोल रूम से सम्पर्क किया तो पुलिस की मदद से बैग तलाश कर बरामद कराया और अशोक के सुपुर्द किया। सभी सामान सही मिलने पर अशोक ने टीम की सराहना की। मेरठ जनपद के माधोपुरम निवासी कांवड़िया चिराग की भी कांवड़ खंडित होने पर अलग से गंगाजल मंगाकर उपलब्ध कराया गया। कंट्रोल रूम की खोया पाया टीम ने 10 साल के अक्षय भोला को उसके पिता से मिलवाया, तो वहीं सोमवार की रात अपनों से बिछड़े बडौत निवासी भोला अंशुल को कंट्रोल रूम ने उसके पिता को तलाश कराकर मिलवाने का काम किया। तनवीर आलम ने बताया कि रोजमर्रा सौ से ज्यादा शिकायत कंट्रोल रूम को प्राप्त हो रही हैं, जिनका विभिन्न टीमों के माध्यम से त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  होली के रंग में रंगा मुजफ्फरनगर, मंत्री कपिल देव अग्रवाल के समारोह में उमड़ी भीड़

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  पेशाब करने से मना करने पर की ताबड़तोड़ फायरिंगजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »