कांवड़ कंट्रोल में अव्यवस्था पर ठेकेदार तलब

मुजफ्फरनगर। शिव पर बने कांवड़ कंट्रोल रूम में अव्यवस्था फैलने से कर्मचारियों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। यहां पर लगे दो पुराने एसी भी कूलिंग नहीं कर पाए। इस बार अन्य वर्षों की अपेक्षा कंट्रोल रूम की व्यवस्था काफी खराब रही। गर्मी से बिलबिलाए कर्मचारियों की शिकायत पर ईओ डा. प्रज्ञा सिंह मौके पर पहुंची। उन्होंने तत्काल प्रभाव से ठेकेदार को तलब किया। उन्होंने एसी सही कराने और पंखे लगाने के निर्देश ठेकेदार को दिए।

नगर पालिका के द्वारा हर साल शिव चौक पर कांवड कंट्रोल रूम बनाने के लिए टेंडर निकाला जाता है। इस बार भी कांवड कंट्रोल रूम बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को अपनाया गया। इस बार कांवड कंट्रोल रूम में ठेकेदार के द्वारा अच्छी व्यवस्था नहीं कराई गई है। कंट्रोल रूम में पुराने और थके हुए एसी लगा दिए गए। जो कंट्रोल रूम में कूलिंग भी नहीं कर पा रहे है। इतना ही नहीं इस बार एसी और पंखे लगाने में भी कंजूसी की गई है। कंट्रोल रूम में तीन एसी लगाए गए है। जिसमें एक एसी वीआईपी कक्ष में लगाया गया है। तीनों एसी की कूलिंग काफी खराब है। कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि इस बार एसी कूलिंग नहीं कर रहे है। वहीं एसी और पंखे लगाने में ठेकेदार के द्वारा कंजूसी की गई है।

इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-खाना खाकर टहल रहे थे पत्नी और पत्नी, वाहन ने कुचल दिया, महिला की मौत

अच्छी व्यवस्था ना होने के कारण कर्मचारी कांवड कंट्रोल रूम में ड्यूटी करते हुए बिलबिला उठे। व्यवस्था खराब होने की सूचना मिलने पर ईओ डा. प्रज्ञा सिंह स्वयं मौके पर पहुंची। उन्होंने एसी की कूलिंग को चेक किया। वीआईपी कक्ष से बाहर लगे दोनों एसी सहीं कूलिंग नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने मौके पर ठेकेदार को तलब किया। पालिका की ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि ठेकेदार को एसी सहीं कराने के निर्देश दिए गए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए पंखे लगाने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हंै। कांवड कंट्रोल रूम की व्यवस्था को दुरूस्त कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओले, 50 किमी प्रतिघंटा से चल सकती हैं हवाएं

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  प्रत्येक माह उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएमओ करेंगे सम्मानितगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »