MUZAFFARNAGAR-शिव भक्त कांवड़ियों पर डीएम ने बरसाये फूल

मुजफ्फरनगर। सावन मास की कांवड़ यात्रा अब अपने सोपान की ओर अग्रसर है। हरिद्वार से दिल्ली बॉर्डर तक का पूरा हाईवे भगवामय हो चुका है। यात्रा के दौरान भोले के भक्तों की भीड़ ऐसी उमड़ी है कि मानो गंगाजल के साथ केसरिया सैलाब ही उमड़ा पड़ा हो। ऐसे में कांवड़ियों के आदर सत्कार का दौर भी चरम पर है। रविवार को जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी भी अपनी टीम के साथ मेरठ रोड पर कांवड़ियों पर हाथों से फूल बरसाते हुए उनको प्रसाद वितरित करते नजर आये। वहीं एटीएस स्पॉट कमांडो ने कांवड़ कंट्रोल रूम का दौर कर व्यवस्थाओं को परखा तो एसपी सिटी ड्यूटी चैक करने के लिए औचक निरीक्षण पर निकल पड़े।

रविवार को लेखपाल संघ सदर तहसील की ओर से कम्पनी गार्डन के पास कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी पहुंचे। यहां पर उन्होंने कावड़ियों को अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया और इसके साथ ही वहां से गुजरते शिव भक्तों का आदर सत्कार करते हुए गुलाब और गेंदा के फूलों की बारिश की। प्रशासन की ओर से ऐसा स्वागत देखकर कांवडिया भोले भी उत्साहित नजर आये और बोल बम का जयघोष करते हुए आगे बढ़ गये।

यहां पर एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम मुख्यालय परमानंद झा, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौंड सहित लेखपाल संघ के पदाधिकारी और तहसील कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान डीएम ने कांवड़ियों से शांतिपूर्वक अपनी यात्रा को सम्पन्न करने की अपील करते हुए कहा कि पूरा पुलिस और प्रशासन उनकी सेवा और सुविधा के लिए दिन रात तत्पर है।

इसे भी पढ़ें:  शादी से एक दिन पहले दूल्हा रिश्ते की मामी संग फरार, एटा में 14 वर्षीय भाई की शादी रुकवाई गई

कांवड़ मार्ग के औचक निरीक्षण पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, टीमों की ड्यूटी को परखा

कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न तथा सकुशल सम्पन्न कराने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस की ड्यूटी को परखने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा कांवड़ रुट का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कावंड़ यात्रा के दौरान बनाये गये ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्य़क दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। उन्होंने कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने रास्ते में कांवड़ियों से भी कई स्थानों पर वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी।

इसे भी पढ़ें:  AJAB-GAJAB--एक ही परिवार में ब्याहली गई तीनों बहनों ने पतियों कर दिया केस

Also Read This

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के वर्चुअल लाइव प्रसारण के साथ जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेशकार्यक्रम के मुख्य अतिथि विज्ञान एवं

Read More »

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेशकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य अतिथियों गौरव

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »