सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप

खतौली। जीटी रोड पर पेट्रोल पंप के निकट आवास विकास की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत पर आवास विकास के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर आवास विकास के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवैध रूप से किया जा रहे कब्जे को रोके जाने की हिदायत दी। आवास विकास के अधिकारियों ने थाने में पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। 

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका प्रशासन ने नाले से निकलवाए अवैध रूप से दबाए गए बम्बे

जीटी रोड पर पालीवाल पेट्रोल पंप के निकट आवास विकास की की संपत्ति है। बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोग मौके पर अपने साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने वहां पर जेसीबी से खुदाई कराते हुए नीव निर्माण कार्य आरंभ कर दिया। सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किए जाने की सूचना आवास विकास के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद आवास विकास परिषद की टीम जिनमें एई संदीप कुमार, जे ई सुनील कुमार, जे ई शिवा अग्रवाल तथा उनके अधिवक्ता थाने पहुंचे। वहां से पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवैध रूप से सरकारी संपत्ति पर किए जा रहे निर्माण को रोके जाने की चेतावनी दी। इसके बाद निर्माण कर रहे लोगों ने कहा कि इस संपत्ति का उन्होंने किसान बाबू ईस्लाम से इकरार नामा कराया है। जिस पर ज ई ने उन्हें बताया कि जिस किसान का नाम वह बता रहे हैं, उसकी संपत्ति यहां पर नहीं है। यह सरकारी रास्ता है। इस पर कोई किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया जा सकता। आवास विकास के अधिकारियों ने थाने पहुंचकर इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। बताया जा रहा है कि अधिकारियों की जाने के बाद फिर से वहां पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  आनंद व राजवंशी हॉस्पिटल ने की 6.61 लाख की कर चोरी

Also Read This

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  शहर की गोल मार्किट के दुकानदारों को शिवसैनिकों की चेतावनीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »