एम.जी. पब्लिक स्कूल में केपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम संपन्न

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में राष्टकृीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत कक्षाओं में बेहतर शिक्षण वातावरण बनाने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से सीबीएसई सीईओा देहरादून के मार्गदर्शन में एक दिवसी केपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम (सीबीपी) का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के कक्षा-1 से कक्षा-8 तक के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए एक्टिविटी आधारित शिक्षा व्यवस्था को समझा और अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हमेशा सीखने के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत सीबीएसई देहरादून के मार्गदर्शन में कक्षा-1 से कक्षा-8 तक के शिक्षक-शिक्षिकाओं के क्षमता संवर्धन के लिए एक दिवसीय इंटरैक्टिव क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत शिक्षकों को नवीन शैक्षिक व्यवस्था से परिचित कराने के लिए सीबीएसई की ओर से रिसोर्स पर्सन के रूप में पंकज मुंजाल उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में शिक्षा को और बेहतर तथा गुणवत्तापरक बनाने, कक्षा कक्षों में शिक्षण कार्य को रोचक बनाने के के लिए अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करने, बच्चों के साथ एक्टिविटी आधारित शैक्षिक वातावरण बनाने के साथ ही छात्र छात्राओं के ज्ञान और कौशल के गुणों को निखारने के नवीन शिक्षण कौशल को अपनाने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रेरित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय जांच का शिकंजा: मुजफ्फरनगर की 7 पेस्टीसाइड फैक्ट्रियां पर छापा


रिसोर्स पर्सन पंकज मुंजाल ने सीखने और सिखाने पर बल देते हुए कहा कि कक्षाओं में बच्चों के साथ हमारा कार्य व्यवहार उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है, हमें हमेशा ही सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ बच्चों से संवाद करना चाहिए, ताकि बच्चों में नकारात्मक दृष्टिकोण को पैदा होने से रोका जा सके, हमेशा एक शिक्षक को बच्चों के साथ मददगार की भूमिका में रहना चाहिए। कार्यशाला के अंत में प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि जीवन में हम सम्पूर्ण नहीं हो सकते हैं, हर कदम पर हमें कुछ न कुछ सीख मिलती है, इसलिए अपनी कमियों को सुधारने का प्रयास करते हुए हम हर चुनौती को सकारात्मक रूप से स्वीकार कर सहजता के साथ उनका निस्तारण करें तो सफलता पा सकते हैं। उन्होंने रिसोर्स पर्सन पंकज मुंजाल का आभार प्रकट करते हुए उनको विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने वाला इनामी खटमल दबोचा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *