ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के तबादले की अफवाह, पालिका में चाय पर चली खूब चर्चा

मुजफ्फरनगर। हाल ही में प्रदेश में चले तबादलों के दौर के थमने के बाद बुधवार को नगरपालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह का भी तबादला होने की चर्चाओं ने खूब जोर पकड़े रखा। डॉ. प्रज्ञा सिंह को अभी यहां चार्ज संभाले हुए पंाच महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, ऐसे में उनके लखनऊ जाने के लिए दिये गये अवकाश प्रार्थना पत्र को लेकर कुछ लोगों ने एक ऐसा भ्रम फैलाया कि टाउनहाल में उनके तबादले का जमकर शोर मचाया गया। कुछ लोगों ने तो इस खबर पर खुशी जताई और मिठाई भी बांट दी गई। हालांकि खुद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने तबादला होने की पुष्टि नहीं की है।

प्रथम श्रेणी की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह मुजफ्फरनगर आने से पूर्व नगर निगम लखनऊ में कार्यरत थीं। 16 फरवरी को उन्होंने शासन के निर्देश पर मुजफ्फरनगर पालिका की पहली महिला अधिशासी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। 16 जून को उन्हें चार माह का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। यहां तबादला होने के बाद उनके करीब 15 दिनों तक अवकाश पर चले जाने के बाद से ही उनके यहां पर आने को लेकर चर्चाओं का दौर बन चला था, लेकिन वो यहां आई और आते ही चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ मिलकर शहर के हित को लेकर अनेक ऐसे कार्य किये, जिनके चलते चार माह के कार्यकाल में ही उनके द्वारा अपने अनेक प्रतिद्वंद्वी खड़े कर लिये गये। इसी को लेकर अक्सर उनके तबादले को लेकर बात चलती रहती हैं, लेकिन बुधवार को तो उनके तबादले का पूरा शोर ही मच गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बेटों और बहुओं से मिला अपमान बना जहर, पिता ने कर ली खुदकुशी

दरअसल, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह मूल रूप से आजमगढ़ की निवासी हैं, जबकि वर्तमान में उनके माता पिता लखनऊ में रह रहे हैं। उनके पति पवन कुमार सिंह कानपुर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वीकेंड पर ईओ डॉ. प्रज्ञा अपनी एक वर्षीय बेटी किट्टू के साथ लखनऊ जाती रही हैं। कांवड यात्रा सिर पर होने के कारण उन्होंने इस सप्ताह भी शनिवार और रविवार के अवकाश के लिए आवेदन किया, क्योंकि कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद उनको अवकाश मिलने में मुश्किल हो सकती थी। उनका यही अवकाश प्रार्थना पत्र किसी तरह से वायरल हुआ और कुछ लोगों ने यह अफवाह फैला दी कि ईओ प्रज्ञा का तबादला हो गया है और वो उसे रुकवाने के लिए अचानक लखनऊ जा रही हैं। यह खबर इतनी तेजी से फैलाई गई कि टाउनहाल में तो ईओ के तबादले का पूरा शोर ही मच गया। कहा तो यह भी जा रहा है कि चाय और मिठाई के बीच कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों ने ईओ के तबादले की खबर को लेकर जमकर चर्चा की। यहां तक की कुछ सभासदों ने तो उनके तबादले का पक्का दावा तक कर्मचारियों के सामने कर दिया। इस सम्बंध में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि वो खुद ऐसी अफवाह से हैरत में हैं। उनका तबादला होने की खबर पूरी तरह से फैलाई गई, उनके पास भी कुछ सभासदों और अन्य लोगों के फोन आये थे, लेकिन उनका तबादला नहीं हुआ है। वो केवल कांवड़ यात्रा से पूर्व अपने घर जाने के लिए छुट्टी मांग रही थीं। 

इसे भी पढ़ें:  शराब के ठेके में लगी नकब, 100 से ज्यादा देसी की पेटियां चोरी

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश सरकार के खिलाफ शिवसेना ने किया प्रदर्शनप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों

Read More »