PALIKA-चार शातिर ठेकेदारों के ईओ प्रज्ञा सिंह ने कतरे पर

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में प्रस्तावित निर्माण कार्यों की ई-निविदाओं में शातिराना अंदाज दिखाते हुए नियमों के विपरीत जाकर दस्तावेज लगाने वाले चार ठेकेदारों के खिलाफ आखिरकार पालिका प्रशासन ने कार्यवाही का कदम उठा ही लिया है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के सख्त रवैये के कारण पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने इन चारों आरोपी ठेकेदारों के पर कतरने का काम किया है। उन्होंने हाल ही में पालिका प्रशासन के द्वारा प्रस्तावित 110 निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया में इन चारों ठेकेदार फर्मों को प्रतिभाग करने से प्रतिबंधित करते हुए भविष्य में कठोर विभागीय कार्यवाही करने की चेतावनी भी जारी कर दी है।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व शहरी विकास के लिए 102 निर्माण कार्यों को हरी झण्डी दी गई थी। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का प्रयास था कि आचार संहिता से पहले ही इन निर्माण कार्यों को शुरू कराया जाये। इसके लिए निर्माण विभाग की ओर से चेयरपर्सन के आदेश पर इन निर्माण कार्यों की ई निविदा निकालने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी, जिसमें 11 दिन की प्रक्रिया के आधार पर निविदा आमंत्रित की गई, लेकिन इसी बीच कुछ सभासदों ने इसे नियमों के विपरीत बताते हुए कम से कम 21 दिन की प्रक्रिया के नियम का हवाला देते हुए निरस्त करने की मांग चेयरपर्सन से की तो यह निविदा प्रक्रिया रोक दी गई थी। इससे पहले कि 21 दिन की अवधि के लिए निविदा आमंत्रित की जाती, लोकसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ ही आचार संहिता लागू कर दी गई थी। चुनाव निपटने के बाद 102 निर्माण कार्यों को धरातल पर लाने के लिए चेयरपर्सन के आदेश पर निर्माण विभाग के एई अखंड प्रताप सिंह ने ई-निविदा आमंत्रित की, लेकिन 102 में से केवल 15 निर्माण कार्यों की ई-निविदा ही खुल पाई, जबकि अन्य निविदा एक या दो ठेकेदार तथा फर्जी एफडीआर होने के कारण निरस्त कर दी गई।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-औवेसी की पतंग ने कादिर की उम्मीदों पर फेर दिया पानी

इसमें जब निर्माण विभाग के लिपिकों के द्वारा ई निविदाओं में ठेकेदार फर्मों प्रपत्रों की जांच की गई तो वो चौंक गये। कई ठेकेदारों ने अधिकांश निरस्त ई निविदाओं में फर्जीवाडा करते हुए नियमों के विपरीत गलत एफडीआर लगाई गई थी। इसी फर्जीवाडे के कारण इन ई निविदाओं को निरस्त करना पड़ा। मामले का खुलासा हुआ तो ठेकेदारों के इस शातिराना अंदाज पर खूब शोर मचा। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप तक शिकायत पहुंची तो उन्होंने भी ठेकेदारों के द्वारा फर्जी एफडीआर लगाये जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसकी जांच के आदेश दे दिये थे।

इसे भी पढ़ें:  बांदा बच्चों शोषण मामला: 33 मासूमों का शिकार

इस मामले में चेयरपर्सन की सख्ती के कारण अब कार्यवाही हुई है। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बुधवार को जांच में दोषी पाये गये चार ठेकेदारों को नोटिस जारी करते हुए आगामी दिनों में खुलने वाली निर्माण कार्यों की ई निविदाओं में इन चारों फर्मों के भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि 102 निर्माण कार्यों की ई निविदा में निर्माण विभाग में पंजीकृत ठेकेदार फर्म शिव कन्सट्रक्शन के शानू चौधरी निवासी भरतिया कालोनी, बुढीना खुर्द निवासी नवीन कुमार कान्ट्रैक्टर, कम्बलवाला बाग नई मंडी निवासी श्याम कुमार कान्ट्रैक्टर और प्रेमपुरी निवासी रोबिन गोयल कान्ट्रैक्टर को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इन चारों ठेकेदार फर्म द्वारा 102 निर्माण कार्यों की ई निविदाओं में फर्जी एफडीआर लगाने का कृत्य किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा-सम्प्रदायिक सौहार्द्र की चमक से रोशन यूपी बॉर्डर

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि राज्य वित्त आयोग की धनराशि के अन्तर्गत बोर्ड से पारित 102 निर्माण कार्यों के लिए 23 फरवरी को निर्माण विभाग द्वारा ई-निविदा आमंत्रित की गई थी। इन कार्यों की तकनीकी बिड 15 मार्च को ईओ के समक्ष डाउनलोड करने के बाद एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह और जेई कपिल कुमार ने संयुक्त रूप से परीक्षण किया। इस जांच में पाया गया कि कई ठेकेदारों ने ई निविदा में नियमों के विपरीत जाते हुए फर्जी तरीके से एफडीआर लगाई है। जिसके कारण ऐसे सभी ठेकेदारों की ई निविदाओं को निरस्त किया गया। ईओ ने बताया कि चेयरपर्सन के आदेश पर दोषी पाये गये चारों ठेकेदारों शानू, रोबिन, श्याम और नवीन की फर्मों को प्रतिबंधित किया गया है। ये फर्म राज्य वित्त एवं 15वें वित्त के अन्तर्गत आगामी दिनों में 85 व 25 कुल 110 निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया में प्रतिभाग नहीं करेंगे। इसके लिए ठेकेदारों को नोटिस भेजे गये हैं।

Also Read This

होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासदरिलायंस

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  युवा पीढ़ी को नशाखोरी से बचाने को चलेगा अभियानः नरेन्द्र बहादुरफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  डीएम दफ्तर पर किसानों का धरना, सिटी मजिस्ट्रेट को बीच में बैठायाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »