डीआईओएस राजेश और बीएसए संदीप ने संभाला अपना कार्यभार

मुजफ्फरनगर। शासन के द्वारा जनपद में तैनात किये गये जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव और बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने अपना अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा और बीएसए शुभम शुक्ला का तबादला कर दिया था। बुधवार को नए बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने चार्ज ले लिया है। पूर्व बीएसए शुभम शुक्ला के रिलीव होने के बाद वह अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपने कार्यालय के लिपिकांे व अन्य कर्मचारीयों से मुलाकात कर कामकाज को लेकर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और मुख्य विकास अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। बता दें कि संदीप कुमार आगरा में जिला मनोवैज्ञानिक अधिकारी के पद पर तैनात थे। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर गाजियाबाद से आये राजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी बुधवार को अपना चार्ज ले लिया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और लिपिकों के साथ परिचय बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कार्यवाही में आधा दर्जन वाहन सीज़, जुर्माना वसूला
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *