नगरपालिका चेयरपर्सन-ईओ ने कराया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगरपालिका परिषद् की ओर से भी योग कार्यक्रम का आयोजन करते हुए सभी के बीच स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए योग अपनाने की अलख जगाई गई। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने सभासदों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग और प्राणायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टाउनहाल मैदान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के अलावा सभासद, पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभी से योग को जीवन में अपनाते हुए निरोगी होने की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। इस दौरान पूर्व सभासद अरविंद धनगर ने सभी को योगाभ्यास कराते हुए विभिन्न आसनों का प्रशिक्षण दिया और उनको अपनाने से शारीरिक लाभ के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने योग के साथ ही प्राणायाम भी कराया। कई बीमारियों के लिए कारगर आसन कराते हुए उनको अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।

इस दौरान पालिका के सभासद अमित पटपटिया, सभासद पति विकल्प जैन, शोभित गुप्ता, ललित कुमार, कपिल पाल, एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह, जेई निर्माण कपिल कुमार, राजस्व निरीक्षक अमरजीत सिंह, आईटी ऑफीसर प्रियेश कुमार, लिपिक मैनपाल सिंह, अशोक ढींगरा, शोभित सिंघल, गगन महेन्द्रा सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप मौजूद रहीं। कॉलेज की प्रधानाचार्या ने पुष्प माला के साथ उनका स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं ने योग आधारित कार्यक्रम का सुन्दर प्रस्तुतिकरण किया। यहां पर छात्राओं ने शिक्षिकाओं के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान नगरपालिका की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह भी उपस्थित रहीं। छात्राओं को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। 

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-औवेसी की पतंग ने कादिर की उम्मीदों पर फेर दिया पानी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  अलविदा जुमा पर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमणवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-औवेसी की पतंग ने कादिर की उम्मीदों पर फेर

Read More »