अशरफ की पत्नी जैनब के मकान पर चला बुलडोजर, पीडीए ने किया ध्वस्त, कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात रही

प्रयागराज- माफिया अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अकबरपुर स्थित आलीशान मका को बृहस्पतिवार को पीडीए ने ध्वस्त कर दिया। पीडीए के अनुसार यह मकान वक्फ की संपत्ति पर बनाया गया है। इसको पहले ही कुर्क किया जा चुका है। उमेश पाल हत्याकांड में कई महीनों के बाद माफिया अतीक अहमद के कुनबे के मकान पर फिर बुलडोजर गरजा है। यह कार्रवाई माफिया अतीक अहमद के भाई खालिज अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी के मकान पर हुई है। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में स्थित इस मकान को पीडीए ने पहले ही कुर्क कर दिया था। बृहस्पतितवार को कई बुलडोजर और पोकलैन मशीन से मकान को जमींदोज कर दिया गया। माना जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रहे अन्य नामजद आरोपियों के घर पर जल्द ही बुलडोजर चल सकता है। अकबरपुर में हुई इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारियों के साथ कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात रही।

इसे भी पढ़ें:  ऊँचा गांव में गुरु गोरखनाथ मंदिर का भव्य भूमि पूजन संपन्न
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *