सभासद खालिद ने राशन वितरण में पुरानी प्रणाली लागू करने की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर। नई राशन वितरण प्रणाली के कारण अपनाई जा रही व्यवस्था में एक एक उपभोक्ता को खाद्यान्न उलब्ध कराने में हो रही समय की बर्बादी के चलते राशन वितरण टेढी खीर साबित हो रहा है। भीषण गर्मी में खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए लोगों को काफी देर तक लाइनों में लगकर परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मामले को लेकर नगरपालिका परिषद् के वार्ड 7 के सभासद मौहम्मद खालिद ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर खाद्यान्न वितरण में पुरानी प्रणाली को ही लागू कराये जाने की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से हो रही परेशानी से बचाया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  तीन करोड़ की नकली एनसीईआरटी किताबें बरामद, आठ गिरफ्तार

नगरपालिका परिषद् के सभासद मौहम्मद खालिद ने राष्ट्रपति को भेजे अपने पत्र में कहा कि सरकार द्वारा नई राशन वितरण प्रणाली के अनुसार राशन डीलरों के संचालकों से ई-वीइंग मशीन से कनैक्ट इलैक्ट्रानिक कांटा व ई-पास मशीन कनैक्ट कर राशन वितरण कराया जा रहा है। सरवर डाउन होने के कारण तराजू एवं मशीन काम नहीं कर पा रहे हैं। कई-कई घंटों में पर्ची निकलकर आती है, उपभोक्ता का मशीन में तभी अँगूठा लगेगा जब पीओएस मशीन और इलैक्ट्रानिक काटे को साथ में जोडकर मशीन पर उपभोक्ता के पूरे राशन का वजन हो जाये। इस प्रणाली के कारण शहर मुजफ्फरनगर के 55 वार्डाे के कार्ड धारक परिवार के लोग कई-कई घण्टे लाईन में खडे़ होकर अपनी बारी का इंतजार करते है।

इसे भी पढ़ें:  चिन्मय भारद्वाज...चिट्ठी न कोई संदेश...कहां तुम चले गए....

सभासद ने कहा कि इस नई प्रणाली से नगर क्षेत्र की जनता का समय बर्बाद होने के कारण परेशान होकर केन्द्र व प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश है जो कभी भी उग्र रूप धारण कर सकता है। ऐसे ही ईकृ केवाईसी कराना राशन धारकों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है एक ही परिवार एक ही सदस्य की ई-केवाईसी करने में 15-20 मिनट का समय लग रहा है, जिससे जनता का कीमती समय बर्बाद हो रहा है। सभासद ने मांग करते हुए कहा कि इस नई वितरण प्रणाली से राशन उपभोक्ताओं को पुरानी राशन वितरण प्रणाली के अनुसार अंगूठा लगाकर सत्यापन कराते हुए राशन वितरण कराया जाना जनहित में अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र की जनता को नई वितरण राशन प्रणाली के स्थान पर पुरानी राशन वितरण प्रणाली के आधार पर राशन वितरण कराने की व्यवस्था बहाल की जाये, जिससे उपभोक्ता इस भीषण गर्मी में खादय सामान लेकर घंटों लाईन में खड़ा होने से बच सके।

इसे भी पढ़ें:  गरीब चाट बाजार वालों के साथ खड़ी हुई सभासद सीमा जैन

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  तीन करोड़ की नकली एनसीईआरटी किताबें बरामद, आठ गिरफ्तारजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »