25 साल बाद मुजफ्फरनगर में हरेन्द्र ने रोकी भाजपा की हैट्रिक

1999 में भाजपा प्रत्याशी सोहनवीर सिंह भी अपनी हैट्रिक जीत से चूके थे, अब संजीव बालियान भी नहीं लगा पाये अपनी जीत की हैट्रिक

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मुजफ्फरनगर सीट का परिणाम मंगलवार को सामने आ चुका है। ये पूरी तरह से जनता के बीच बनी चर्चाओं के अनुरूप ही रहा है। यहां पर दो बार से सांसद संजीव बालियान को सपा महासचिव और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक ने करारी शिकस्त देने का काम किया है। हरेन्द्र मलिक ने इस जीत के साथ 25 साल पूरा इतिहास दोहराने का काम किया है। 1999 में उन्होंने सपा के ही टिकट पर लड़कर भाजपा के प्रत्याशी सोहनवीर सिंह को जीत की हैट्रिक लगाने से रोकने में अहम भूमिका निभाई थी, आज 25 साल बाद वो फिर से भाजपा प्रत्याशी की जीत की हैट्रिक रोकने में न केवल सफल हुए बल्कि अपने 50 साल के राजनीतिक जीवन में उनको जनता ने सियासी संजीवनी देने का काम किया है। इस चुनाव में हरेन्द्र मलिक ने भाजपा के संजीव बालियान को करीब 26 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से पराजित किया है। इस जीत के बाद भाजपा को करारी शिकस्त के साथ तगड़ा झटका भी लगा।

इसे भी पढ़ें:  नहर में डूबे लद्दाख के छात्र अब्बास का शव मिला, काजिम का सुराग नहीं

शहर के कूकड़ा मंडी स्थल पर मंगलवार को सवेरे कड़ी सुरक्षा के बीच जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर 19 अपै्रल को हुए मतदान के लिए मतगणना सम्पन्न कराई गई। यहां पर मुजफ्फरनगर और बिजनौर संसदीय सीटों में विभाजित खतौली, चरथावल, मुजफ्फरनगर और बुढ़ाना तथा बिजनौर सीट के लिए पुरकाजी और मीरापुर की मतगणना हुई। मुजफ्फरनगर संसदीय सीट पर सपा के हरेन्द्र मलिक और भाजपा के प्रत्याशी संजीव बालियान के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला, लेकिन शुरूआती दो चरणों में बढ़त बनाने वाले संजीव बालियान अंतिम परिणाम तक विजयी आंकड़ा जुटाने के लिए संघर्ष ही करते रहे। इस चुनाव में बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति ने भाजपा की हार और हरेन्द्र मलिक की जीत के लिए बड़ी भूमिका निभाई है। इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी सुनील त्यागी भी भाजपा के लिए वोट कटुवा साबित हुआ हैं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुजफ्फरनगर कूकड़ा मंड़ी में मतगणना प्रारम्भ हुई। सवेरे आठ बजे पोस्टल बैलेट की गिनती को शुरू कराया गया और इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे ईवीएम के वोटों की गणना को प्रारम्भ कराया गया। ईवीएम के वोटों की शेयरिंग में भाजपा पिछड़ती ही चली गई। मुजफ्फरनगर सीट पर 19 अपै्रल को 1816284 में से 1074608 मत डाले गये थे। इनमें करीब 4600 पोस्टल वोट अलग हैं। आज ईवीएम की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और वो अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के हरेन्द्र मलिक के मुकाबले 25989 वोटों के अंतर से अपना तीसरा चुनाव हारे हैं। इस हार के साथ ही संजीव बालियान का अपनी जीत की हैट्रिक लगाना का सपना भी पूरा नहीं हो पाया है। 25 साल के बाद भाजपा प्रत्याशी के सामने जीत की हैट्रिक का चांस आया था। इससे पहले 1999 में भाजपा प्रत्याशी सोहनवीर सिंह भी तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरे थे। इस चुनाव में जनपद के 1217407 मतदाताओं में से 56.80 यानि 691547 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें सईदुज्जमा ने इस चुनाव 196669 वोट प्राप्त किये और कांग्रेस रालोद गठबंधन में वो जीत गये थे। यह उनकी अप्रत्याशित जीत रही। दूसरे नम्बर पर रहे भाजपा के सोहनवीर सिंह को 170918 वोट मिले थे। जबकि बसपा के राजपाल सैनी 163721 मत प्राप्त कर तीसरे और सपा के हरेन्द्र मलिक 112499 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे थे। बसपा और सपा प्रत्याशियों ने उस चुनाव में तो 2024 में बसपा प्रत्याशी दारा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी से जीत की हैट्रिक का अवसर छीनने का काम किया है।

इसे भी पढ़ें:  मामा के घर आई किशोरी से छेड़छाड़-मारपीट...छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के परिणाम में सपा के हरेन्द्र मलिक को 469804 और भाजपा के संजीव बालियान को 443815 मत प्राप्त हुए। हरेन्द्र सिंह ने 25989 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि इसमें पोस्टल वोट शामिल नहीं हैं। पोस्टल वोट जुड़ने के बाद करीब 26 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से भाजपा यह चुनाव हारी है। बसपा के दारा सिंह प्रजापति ने उम्मीद से ज्यादा वोट लिये हैं। उनको 143323 मत मिले, जबकि भाजपा के विरोध के कारण निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले सुनील त्यागी ने भी 7131 वोट लेकर भाजपा की हार में मुख्य भूमिका निभाने का काम किया है। जीतने के बाद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि यह जनता और सत्ता का चुनाव है, इसलिए वो नहीं बल्कि जनता एक तानाशाह सत्ता के खिलाफ जीती है। अब जिले में भाईचारे को तोड़ने वाले बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  दर्दनाकः चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, चार बच्चों की मौत, पति-पत्नी घायल

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  रामलीला टीला पर भव्य शोभा यात्रा के

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  फर्जी साइन प्रकरण में चेयरपर्सन ने बैठाई जांच, ईओ से तीन दिन में मांगी रिपोर्टफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  दर्दनाकः चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, चार बच्चों की मौत, पति-पत्नी घायलइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  सावन के पहले सोमवार पर मंदिर कचौरी नाथ में रुद्राभिषेक, योगी बाबा चंचल नाथ ने दिया आशीर्वादलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है।

Read More »