SUMMER CAMP-एम.जी. पब्लिक स्कूल में समर कैंप का रंगारंग समापन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में चल रहे आठ दिवसीय समर कैंप का रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच विधिवत समापन हुआ। समर कैंप के सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा तो वहीं समर कैंप में आर्ट एण्ड क्राफ्ट तथा चित्रकला के माध्यम से तैयार की गई विभिन्न सामग्री की प्रदर्शनी के सहारे अपनी प्रतिभा को साबित करने का सराहनीय प्रयास किया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के अन्तर्गत विद्यालय के प्राईमरी विंग में आठ दिवसीय समर कैंप बेहद उत्साहित वातावरण में आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए उनकी प्रतिभाओं के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कराया गया। बच्चों ने समर कैंप में सराहनीय स्तर से प्रदर्शन किया और इस अवसर पर भरपूर आनंद उठाया। उन्होंने बताया कि समापन समारोह में बच्चों के माता-पिता के समक्ष प्रतिभा प्रदर्शन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का मंचीय प्रदर्शन करते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

समर कैंप के दौरान कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षार्थियों ने कला और शिल्प, मेहंदी, सुलेख, नृत्य, योग तथा विभिन्न प्रकार के खेलकूद और नॉन फायर कुकिंग जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूरे हफ्ते बच्चों के द्वारा समर कैंप में तैयार की गई विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां, मेहंदी डिजाइन, वेस्ट मेटेरियल से सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शन भी लगाई गई। बच्चों के माता पिता ने इसका अवलोकन करते हुए अपने अपने बच्चों की प्रतिभा को नजदीक से देखा और समझा।

प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने में स्कूल की बड़ी भूमिका रहती है। समर कैंप जैसे आयोजन ही बच्चों की क्षमताओं और प्रतिभाओं को सामने लाने में सहायक साबित होते हैं। छुट्टियों का समय परिवार को नजदीक से समझने का होता है, ऐसे में माता पिता अपने बच्चों को समय देने का प्रयत्न करें, उनको मोबाइल से दूर रखकर दादी और नानी की कहानियों से संस्कार देने का काम करें। अपने बच्चों की प्रतिभा को परखें और उसी के अनुसार उनको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में समर कैंप में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने समर कैंप की सफलता के लिए माता-पिता और शिक्षक व शिक्षिकाओं का आभार भी प्रकट किया। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने किया यूपी की पहली स्पेस व रोबोटिक लैब का उद्घाटन

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर-हरिद्वार हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार-डंपर टक्कर में 4 लोगों

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »