MDA BIG ACTION-खतौली में अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्यवाही

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) के अफसरों द्वारा जनपद में बसाई जा रही अवैध कालोनियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। ऐसे में शुक्रवार को एमडीए की टीम ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ मिलकर पांच स्थानों पर बसाई गई अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 46 बीघा भूमि पर किये गये अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलवाकर उसको बिस्मार किया गया।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता हरिशंकर गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में अवैध कालोनियो पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में शुक्रवार को एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति के नेतृत्व में विकास क्षेत्र खतौली में अवैध कालोनियों पर कार्यवाही की गई है। इस दौरान एमडीए की टीम ने उपजिलाधिकारी खतौली अपूर्वा यादव, नायब तहसीलदार अमित रस्तोगी और पुलिस बल की उपस्थिति में हुई कार्यवाही में पांच चिन्हित अवैध कालोनियों पर निर्माण ध्वस्त कराया गया है।

उन्होंने बताया कि अवैध कालोनाइजर राहुल अरोड़ा आदि के द्वारा भूस्वामियों के साथ मिलकर खतौली के सफेदा रोड फ्लाईओवर के पास लगभग 10 बीघा भूमि में प्लाटिंग की जा रही है। वहां पर सवेरे पहुंची एमडीए की टीम ने बुल्डोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया है। इसके साथ ही अवैध कालोनाइजर नौशाद उर्फ मौनी द्वारा रवापुरी इंटर कॉलेज के सामने बुढ़ाना रोड पर भूस्वामियों के साथ मिलकर लगभग 14 बीघा में, अवैध कालोनाइजर संजय द्वारा ग्राम गंगधाडी में मीरापुर रोड पर लगभग 09 बीघा में, अवैध कालोनाइजर दिनेश जैन आदि के द्वारा जानसठ रोड पर लगभग 03 बीघे में, अवैध कालोनाइजर सुरेश व सुनील द्वारा जानसठ रोड पर रजवाड़ा फार्म हाउस के सामने लगभग 10 बीघे भूमि में अनाधिकृत रूप से बसाई जा रही कालोनियों पर कार्यवाही की गई है।

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी, इसके लिए अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे, जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। आज इन कालोनियों में निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि एमडीए टीम द्वारा कुल 05 स्थलों पर लगभग 46 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, हरिशंकर गौतम एवं भरत पाल, अवर अभियंता जयकरण सिंह, हितेश गुप्ता, अवनीश गर्ग, राजीव कोहली, अमरीश कुमार के साथ-साथ स्थानीय सुपरवाईजर भी मौके पर उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में शुरू हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—आईजीएल के गडढ़े बने नासूर, डीएम से मिले सभासदस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—आईजीएल के गडढ़े बने नासूर, डीएम से मिले सभासदवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर ने किया तीसरे मोर्चे का

Read More »