MUZAFFARNAGAR PALIKA-11 माह से निलम्बित लिपिक मनोज की पत्रावली गायब

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में कर विभाग के निलम्बित लिपिक मनोज पाल की जांच को लेकर अब नया खुलासा हुआ है। मनोज पाल पर लगाये गये आरोपों को लेकर की जा रही जांच कभी पूरी हुई ही नहीं। 11 महीनों से केवल इस मामले में गुमराह करने का काम होता रहा। 11 महीनों से निलम्बित लिपिक मनोज पाल आरोप पत्र पर स्पष्टीकरण देने के बाद जांच पूरी करने का कई बार आग्रह कर चुके हैं, लेकिन जांच पूरी तो तब हो, जबकि जांच शुरू की जाये। जी हां! निलम्बित लिपिक मनोज पाल के प्रार्थना पत्र पर जब ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जांच अधिकारी कर अधीक्षक नरेश शिवालिया से सुस्पष्ट जांच आख्या मांगी तो बड़ा खुलासा हुआ, जिससे खुद ईओ भी भौचक्क रह गई। जिन आरोपों को लेकर लिपिक के खिलाफ जांच हुई और उनको निलम्बित किया गया, उस जांच पत्रावली से जांच के प्रपत्र ही गायब हो गये। उनके खिलाफ जांच आख्या के प्रपत्र पालिका में उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर जांच अधिकारी ने भी अपने हाथ खड़े कर ईओ को सुझाव दिया है कि वो जांच करने वाले एडीएम और शासन से ही प्रपत्र मंगवायें तो कदम आगे बढ़ाया जा सकता है।

संपत्ति के दाखिल खारिज प्रकरण में गलत ढंग से नामांतरण करने का आरोप लगाते हुए अनु शुक्ला पुत्र रवि शंकर शुक्ला निवासी गुदडी बाजार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर 24 मार्च, 2023 को शिकायत करते हुए जांच कराने और दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की थी। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री कार्यालय से विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन, नगर विकास लखनऊ को जांच अग्रसारित की गई थी। विशेष सचिव के द्वारा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर से जांच आख्या मांगी गई थी। इसमें जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को जांच सौंपी गई थी। एडीएम की जांच आख्या के आधार पर दाखिल खारिज प्रकरण में कार्यवाही करते हुए कर विभाग के लिपिक मनोज पाल को 01 जून 2023 को निलम्बित करने के आदेश पालिका ईओ को दिय गये थे। 07 जून को ईओ हेमराज सिंह ने मनोज को सस्पेंड कर आरोप पत्र जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके साथ ही कर अधीक्षक नरेश शिवालिया को इस प्रकरण में जांच अधिकारी नामित कर दिया गया था। मनोज ने आरोपों को लेकर अपना स्पष्टीकरण भी जांच अधिकारी को सौंप दिया गया था। कर अधीक्षक ने अपनी जांच आख्या 16 दिसम्बर 2023 को ईओ हेमराज सिंह को सौंप दी थी, लेकिन इसके बाद बीते 11 महीनों में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  हजारों किसानों के साथ सहारनपुर कोर्ट में हुई नरेश टिकैत की पेशी, मिली जमानत

मनोज पाल ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए उनके खिलाफ लंबित जांच प्रकरण को अनावश्यक रूप से लटकाने के आरोप लगाये गये और जल्द निस्तारण की मांग की गई थी। ईओ प्रज्ञा सिंह ने जांच आख्या तलब की थी, 27 मई को जांच अधिकारी कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की, लेकिन ईओ ने इसको दरकिनार करते हुए सुस्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया था। अब कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने अपनी स्पष्ट आख्या ईओ को सौंप दी है, इसमें उन्होंने जो तथ्य सामने रखे, वो चौंकाने वाले हैं।

कर अधीक्षक ने बताया कि शासन के आदेश पर कमिश्नर सहारनपुर ने एडीएम वित्त से प्रकरण में जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट पर ही 11 महीने पूर्व मनोज पाल को निलम्बित किया गया। बताया कि इस प्रकरण की समस्त जांच सम्बन्धी प्रक्रिया एडीएम वित्त एवं राजस्व के कार्यालय से सम्पादित हुई है तथा उनके द्वारा की गई जांच के आवश्यक प्रपत्र पालिका कार्यालय अथवा कर विभाग में उपलब्ध ही नहीं हैं। पालिका में उपलब्ध प्रपत्रों के आधार पर ही उनके द्वारा अपनी जांच आख्या दिसम्बर 2023 में तत्कालीन ईओ हेमराज सिंह के समक्ष प्रेषित कर दी गई थी। उनका कहना है कि जबकि पालिका कार्यालय या कर विभाग में जांच सम्बंधित पत्रावली में जांच प्रपत्र ही उपलब्ध नहीं है, तो ऐसे में उनके माध्यम से इस प्रकरण में जांच की कार्यवाही नहीं की जा सकती है। उन्होंने ईओ को सुझाव दिया है कि इस प्रकरण का निस्तारण या सम्पूर्ण जांच कराने के लिए एडीएम वित्त के कार्यालय अथवा विशेष सचिव नगर विकास अनुभाग-2, लखनऊ से सम्पर्क कर गायब हुए समस्त जांच प्रपत्र प्राप्त किये जाने के उपरांत ही प्रकरण की वास्तविक जांच करते हुए आख्या उपलब्ध कराई जा सकती है। इससे साफ है कि 11 महीनों तक मनोज पाल के खिलाफ जांच को लेकर हीला-हवाली ही होती रही। पहले ही दिन से साफ था कि उनके खिलाफ लगाये गये आरोपों को लेकर हो रही जांच के प्रपत्र पालिका की पत्रावली से गायब कर दिये गये हैं। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने थोड़ी सख्ती दिखाई तो सारा प्रकरण खुलकर सामने आ गया है। अब इन प्रपत्रों को गायब करने में किसका हाथ रहा है, यह भी जांच का विषय बन गया है।

इसे भी पढ़ें:  हरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट पर लैंडस्लाइड, लोहे का ढांचा क्षतिग्रस्त

लिपिक मनोज पाल की सेवा पुस्तिका और मूल पत्रावली भी गायब

मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् में महत्वपूर्ण पत्रावलियों के गायब होने और कुछ कर्मचारियों द्वारा पत्रावलियों को अपने घर पर रखने के आरोपों को लेकर जांच की मांग उठती रही है। सभासद मनोज वर्मा और राजीव शर्मा ने भी ऐसे प्रकरणों को उठाते हुए जांच की मांग की है। विगत दिनों ही पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभी विभागाध्यक्षों से उनकी विभागीय और विभाग के कर्मचारियों की मूल पत्रावलियों तथा सेवा पुस्तिकाओं की स्थिति पर रिपोर्ट तलब की है। ऐसे में अब निलम्बित लिपिक मनोज पाल की जांच के मामले में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह की सख्ती के बाद दूसरा चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि उनकी मूल व्यक्तिगत पत्रावली और सेवा पुस्तिका पालिका में उपलब्ध ही नहीं है। जांच अधिकारी कर अधीक्षक नरेश शिवालिया ने ईओ को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा कि जांच के दौरान उनके संज्ञान में आया कि निलम्बित लिपिक मनोज पाल की मूल व्यक्तिगत पत्रावली एवं सेवा पुस्तिका कर विभाग में संरक्षित नही है। उन्होंने ईओ को बताया कि उनके द्वारा 19 जनवरी 2023 में नगर पालिका के कर अधीक्षक के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया था तथा उससे पूर्व से ही कर विभाग में लिपिक मनोज पाल की व्यक्तिगत पत्रावली एवं सेवा पुस्तिका अनुपलब्ध बताई जा रही है। जब जांच मिली तो उन्होंने इस सम्बन्ध में कर विभाग के वर्तमान एवं पूर्व अधिष्ठान लिपिकों से लिखित रूप में जानकारी प्राप्त की गई, जवाब में उनके द्वारा अभी तक भी कोई स्पष्ट या तथ्यात्मक उत्तर उनके समक्ष प्रस्तुत नहीं किया है, उन्होंने कहा कि इसको लेकर भी उनके द्वारा गहनतापूर्वक जांच की जा रही है। जिसमें दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही के लिए संस्तुति सहित आख्या ईओ के समक्ष उपलब्ध करा दी जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  नरेश-राकेश के बयान पर बवाल, देशभक्ति पर उठे सवाल!

कर अधीक्षक के जवाब से ईओ डॉ. प्रज्ञा भौचक्क

मुजफ्फरनगर नगरपालिका के निलम्बित लिपिक मनोज पाल की जांच को लेकर जांच अधिकारी कर अधीक्षक नरेश शिवालिया द्वारा दिये गये जवाब से ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह भी भौचक्क रह गई हैं। 11 महीनों से चल रही जांच में अब आकर यह खुलासा हुआ है कि जांच पत्रावली से कई प्रपत्र गायब है, जिनके कारण जांच पूरी ही नहीं की जा सकी है। ईओ डॉ. प्रज्ञा ने बताया कि मनोल पाल ने प्रार्थना पत्र देकर उनके खिलाफ लंबित जांच पूर्ण कराने की मांग की थी, जिसको लेकर जांच अधिकारी कर अधीक्षक नरेश शिवालिया से स्पष्ट आख्या मांगी गई। इसमें उन्होंने बताया है कि प्रकरण में पूर्व में उच्चाधिकारियों के द्वारा की गई जांच के समस्त प्रपत्र उपलब्ध ना होने की दशा में कोई जांच आख्या प्रस्तुत किया जाना सम्भव नही है। प्रपत्र ही नहीं मिल पा रहे हैं। पत्रावली से काफी संख्या में पेज गायब कर दिये गये हैं, जो बेहद गंभीर मामला है। पूर्व में जब भी उनसे कहा गया तो उन्होंने जांच करने की बात कही थी, अब जांच पूरी नहीं होने की बात बता रहे हैं। एडीएम वित्त या शासन से प्रपत्र मंगाने का सुझाव दिया गया है। प्रकरण में चेयरपर्सन से वार्ता कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। 

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  JAGBEER MURDER CASE–योगराज सिंह और टिकैत परिवार में समझौतास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  ‘बाजा बजा देंगे अफवाह फैलाने वालों का’: केशव प्रसाद मौर्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  हजारों किसानों के साथ सहारनपुर कोर्ट में हुई नरेश

Read More »