अवैध होर्डिंग-अब पालिका ने पुलिस से मांगा साथ

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह सर्वे में अवैध पाये गये होर्डिंग और यूनीपोल को हटवाने के लिए पूरी तरह से प्रतिब( नजर आ रही हैं। उन्होंने पालिका टीम के साथ मारपीट के प्रयास और अभद्रता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि शहरी क्षेत्र में अवैध विज्ञापन पट किसी भी सूरत में नहीं लगे रहने दिये जायेंगे। उनके द्वारा टीम से मिली रिपोर्ट पर कर अधीक्षक नरेश शिवालिया को निर्देश जारी किये हैं कि रोस्टर तैयार करते हुए सम्बंधित थाने को पत्र भेजकर अभियान के लिए पुलिस फोर्स मांगी जाये। पुलिस सुरक्षा में ही अब अवैध विज्ञापन पट हटवाये जायेंगे। उनका कहना है कि गलत कार्य का समर्थन करने वाले ही पालिका के अफसरों और कर्मचारियों को बाद में चोर साबित करने का काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-हाईवे पर दौड़ती स्विफ्ट डिजायर कार बनी आग का गोला

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि चेयरपर्सन और विज्ञापन एजेंसियों के मालिकों के साथ बनी सहमति के बाद ही शहरी क्षेत्र में अवैध विज्ञापन पटों के खिलाफ कार्यवाही प्रारम्भ की गयी और खुद विज्ञापन एजेंसियों की ओर से ही पालिका प्रशासन से लिखित आग्रह किया गया था कि शहरी क्षेत्र को सर्वे कराकर अवैध और वैध को चिन्हित कराया जाये। सर्वे ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ पालिका टीम ने किया है। इसी रिपोर्ट के आधार पर अवैध विज्ञापन पट हटवाने का कार्य कराया गया तो इसका विरोध गलत है। पालिका के प्रत्येक कर्मचारी के सम्मान और सुरक्षा का दायित्व हमारा है, ऐसी किसी भी घटना का समर्थन नहीं किया जायेगा। पालिका प्रशासन अपने कर्मचारियों के साथ है। उन्होंने बताया कि कर अधीक्षक के माध्यम से टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है, टीम के साथ गलत व्यवहार निंदनीय है। इसके लिए चेयरपर्सन को भी अवगत कराया गया है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि कर अधीक्षक अवैध विज्ञापन पट हटवाने के लिए क्षेत्रवार रोस्टर तैयार कर सम्बंधित थाने से पुलिस बल लेकर ही अभियान चलवायेंगे। उन्होंने इस मामले में अभी कोई कानूनी कार्यवाही करने से इंकार किया है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव की मुस्लिम बस्ती में विकास की सौगात

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  सरधना पर जयंत का दांव, BJP के अंदरूनी समीकरणों से क्यों बढ़ी RLD की

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-खेतों पर काम कर रहे युवक की गोली मारकर हत्यावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव की मुस्लिम बस्ती में विकास की सौगातपुरकाजी

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »