लिटिल चैंप टैलेंट शो का आयोजन

खतौली। सोमवार को होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, के सभागार में ‘‘लिटिल चैम्प टेलेन्ट शो’’ का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा- प्ले से कक्षा-। के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य निर्णायक दीपक योगी एवं श्रेया सिवाच, कार्यक्रम अतिथि सोनिका आर्य, नीरू शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी, ममता मलिक, मिताशी जैन, संदीप मलिक, कुलदीप सिवाच, अध्यक्ष रीटा दहिया, और प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता जैसे- नृत्य, भाषण वाचन, फैन्सी ड्रैस, गायन, महापुरूष ड्रैस में भिन्न-भिन्न विद्यालयों से 125 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। 

 छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभा को देखकर सभागार में उपस्थित अभिभावक, अतिथिगण व विद्यालय स्टाफ आश्चर्यचकित हो गये, हम बच्चों को छोटा बच्चा मान लेते है, मगर इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ विशेषता जन्मजात होती है उन्हें केवल निखारना भर होता है। इसी उद्देश्य से विद्यालय द्वारा इस तरह के विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। 

इसे भी पढ़ें:  हापुड़ में लेखपाल की दर्दनाक मृत्यु पर खतौली के लेखपाल संघ का रोष एसडीएम को सौंपा 4-सूत्रीय मांग-पत्र

 बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला, कुछ बच्चों में तो स्टेज पर बिल्कुल भी हिचकिचाहट देखने को नहीं मिली, लेकिन कुछ बच्चों में झिझक देखने को मिलती है, अगर इस तरह कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किये जाये तो बच्चों में चहुमुखी विकास संभव है।

 कुलदीप सिवाच बच्चों की प्रस्तुति को देखकर बहुत प्रभावित हुए और इस अद्वितीय कार्यक्रम के विषय में बताते हुए कहा कि हमारे छोटे भाई प्रवेन्द्र दहिया बच्चों कें लिए नित नये-नये कार्यक्रम कराते रहते है, हमने बहुत से कार्यक्रम देखे, मगर इस तरह के कार्यक्रम बहुत कम देखने को मिलते है, इसके लिए अपने छोटे भाई प्रवेन्द्र दहिया को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ और आभार व्यक्त करता हूँ, जो 24 घण्टे बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए सोचते रहते है। 

इसे भी पढ़ें:  खूनी संघर्ष मैं जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज, जाने पूरा मामला......

 संदीप मलिक ने भी कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए बताया कि जिन बच्चों ने महापुरूषों की वेश-भूषा में प्रतिभाग किया, उनके महापुरूषों के गुण उनमें आने लाजमी है और उनके माता-पिता भी बधाई के पात्र है, जिन्होंने उनको इतने अच्छे से तैयार किया। 

 नीरू शर्मा ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन बच्चों की इतनी अच्छी प्रस्तुति के पीछे इनके माता-पिता का बहुत योगदान है, इनके माता-पिता भी बधाई के पात्र है, ऐसे जागरूक माता-पिता को मैं दिल गराईयों से नमन करती हूं। अभिभावकों की अपने बच्चों के प्रति इतनी जागरूकता ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाती है।  सोनिका आर्य ने भी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।  

 फैन्सी ड्रैस में राष्ट्रीय पक्षी मोर की वेशभूषा में अनन्या धीमान ने उत्तम प्रस्तुति दी। विशेष पुरस्कार के लिए लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में अवनी, बरीरा, हयात। किसान की वेशभूषा में इशान को विशेष पुरूस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। गायन में अरनित, युवान, अली को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। नृत्य में दिव्यांशी, तनवी, नंदनी, पिहू ने विशेष प्रस्तुति दी।   

इसे भी पढ़ें:  नहर में डूबे लद्दाख के छात्र अब्बास का शव मिला, काजिम का सुराग नहीं

लाठी प्रतियोगिता में नक्श, अनन्त कुमार कोे प्रथम व द्वितीय पुरस्कार दिया गया। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व मेडल प्रदान किये गये। सभी बच्चे बहुत ही खुश, व आनन्दित हो रहे थे। मंच संचालन प्रवेन्द्र दहिया व रजनी शर्मा ने किया।

 कार्यक्रम को सफल बनाने में शालिनी करोडी, एकता, जौली शर्मा, शिखा चौधरी, नेहा, अमीषा, रजनी शर्मा, बबीता अग्रवाल, सुरेखा, रीना का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन पर प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एक्सिस बैंक के बाहर व्यापारी से 40 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटनास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  अर्टिगा-रोडवेज में भीषण टक्कर, युवती समेत छह घायलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  ऋषभ विहार में दिनदहाड़े चोरी, भागते चोर को पड़ोसियों

Read More »