MUZAFFARNAGAR-दो बस और 5-6 कार में आये 100 लोगों ने टोल कर्मियों को पीटा

मुजफ्फरनगर। बारात लेकर जा रहे दो बस और 5-6 कार सवार करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ टोल प्लाजा रोहाना कलां पर टोल टैक्स चुकाये बिना ही टोल बेरियर को जबरन हटाने को लेकर हुए विवाद में टोल कर्मचारियों से मारपीट का आरोप लगाते हुए टोल प्लाजा के मैनेजर ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसें दो बसों और चार कारों के रजिस्ट्रेशन नम्बर भी पुलिस को उपलब्ध कराने के साथ सीसीटीवी फुटेज भी दी गई है। पुलिस ने 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित रोहाना टोल प्लाजा के मैनेजर बिजेन्द्र विक्रम पुत्र ब्रजभूषण सिंह निवासी जान्हवी एन्क्लेव अवध विहार योजना लखनऊ ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 24 अपै्रल की शाम करीब पौने सात बजे 5-6 कारों और दो बसों में सवार लगभग 100 अज्ञात लोगों ने टोल पर आकर टोल शुल्क चुकाये बिना ही फ्री में वाहन को निकालने की जिद की और टोल बेरियर को हटाने के लिए बहसबाजी करने लगे। टोल चुकाये बिना जाने का प्रयास करने पर जब टोल कर्मियों ने इन लोगों को रोका तो गाली गलौच की और उनके साथ मारपीट कर दी। कुछ कर्मचारियों को मारपीट में गंभीर चोट भी आई हैं। उन्होंने बताया कि सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद है। टोल मैनेजर ने दो बसों और चार कारों के रजिस्ट्रेशन नम्बर भी पुलिस को दिये हैं। शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर चौहान ने बताया कि आईपीसी की धारा 147, 323 और 504 के अन्तर्गत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  मकान पर पलटा मिट्टी से भरा डंपर, मां और तीन बच्चे घायल

माता के मंदिर से शिव मूर्ति का नाग चोरी का युवक फरार

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक माता के मंदिर से भगवान शिव की मूर्ति से नाग चुराकर युवक भाग गया है। शहर कोतवाली के मौहल्ला लद्दावाला निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र वेदराम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी दुकान चुंगी नम्बर दो पर शैडो माता मंदिर के पास ही है। 25 अपै्रल को वो अपनी दुकान पर बैठा था, तभी उसकी निगाह मंदिर के गेट पर पड़ी तो एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर से शिव मूर्ति के नाग को अपने हाथ में चोरी से छिपाकर निकल रहा था। जितेन्द्र ने यह देखकर शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो फरार हो गया। जितेन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें:  संसद के पास मस्जिद में अखिलेश यादव की कथित बैठक पर विवाद तेज

Also Read This

गाड़ियों के शोरूम में आग, ऊपर रहने वाले छह परिवार फंसे

इंदौर- इंदौर की स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट की तल मंजिल पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले छह परिवार फंस गए, जिन्हें रहवासियों ने सीढ़ी व रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। इंदौर की स्कीम-136 के एक अपार्टमेंट की तल मंजिल के इलेक्ट्रिक वाहन के शोरूम में आग लग गई। अपार्टमेंट के ऊपर दो मंजिल पर छह परिवार रहते हैं। आग के कारण वे सीढ़ियों से नीचे नहीं आ पा रहे थे। इस कारण उन्हें आसपास के लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से सुरक्षित निकाला। आग लगने की घटना सुबह सवा आठ

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: पड़ोसी ही निकला आरोपी, मुठभेड़ के बाद 2 गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अंबेहटा पीर में हुई इस वारदात के पीछे कोई बाहरी गैंग नहीं, बल्कि मृतका का परिचित पड़ोसी ही शामिल निकला। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और पहचान खुलने के डर से पूनम मित्तल की हत्या कर दी। एक आरोपी को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुर गुप्ता और सलमान के रूप में हुई है। सलमान पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने

Read More »

सहारनपुर में ATS की बड़ी कार्रवाई: देवबंद के बचीटी गांव से संदिग्ध युवक हिरासत में, मोहाली कनेक्शन की जांच

सहारनपुर। सहारनपुर ATS कार्रवाई के तहत यूपी एटीएस और पंजाब एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव बचीटी में देर रात दबिश देकर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि युवक का कनेक्शन पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध लोगों तक पहुंचता है। मामला मोहाली में सामने आए संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल और पुराने ब्लास्ट कनेक्शन की जांच से जुड़ा बताया जा रहा है। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान मोहत्सीम उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी बचीटी, देवबंद के रूप में बताई जा रही है। एजेंसियों के अनुसार, कार्रवाई गुरुवार देर रात करीब 1.30 बजे की गई। टीम ने

Read More »

सुशासन, सुरक्षा और विकास के पर्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथः कपिल देव

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं

Read More »