MUZAFFARNAGAR-शेरनगर मंदिर पर हिंदू संगठनों के नेताओं का धरना, गौरव स्वरूप ने पहुंचकर दिया साथ

मुजफ्फरनगर। गांव शेरनगर में स्थित मंदिर के महंत के साथ कथित रूप गैर समुदाय के युवकों के द्वारा अभद्रता करने और होली की भूमि पर ध्वज को खंडित करने के मामले में पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने और हिरासत में लिये गये युवक को भाजपा नेता द्वारा छुड़वाने पर रोष व्यक्त करते हुए गुरूवार को मंदिर परिसर में ही धरना दिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी हिंदूवादी नेताओं के बीच पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए भरोसा दिया कि महंत के सम्मान की लड़ाई में वो साथ हैं।

विगत तीन दिनों से जानसठ रोड स्थित शेर नगर गांव में सि( पीठ मंदिर में उत्पन्न हुए विवाद के बीच आज हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े संगठनों के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप स्वयं शेरनगर गांव स्थित मंदिर पर पहुंचे एवं इस तरह की निंदनीय घटना को लेकर भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने खेद व्यक्त किया। मंदिर में उपस्थित सभी हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों एवं मंदिर के पुजारी एवं गांव वासियों के बीच गौरव स्वरूप ने कहा कि मंदिर से संबंधित इस विवाद का उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं थी यदि किसी को गलतफहमी हुई है तो उसके लिए वह खेद व्यक्त करते हैं। गौरव स्वरूप ने जिले के पुलिस कप्तान से फोन पर बात की एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने के लिए सभी को आश्वासन दिया। यहां हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र कुमार ने भी मंदिर के महंत को आश्वासन दिया कि हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े सभी संगठन महंत के साथ हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की घबराने की आवश्यकता नहीं है साथ ही हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने भारतीय जनता पार्टी के नेता गौरव स्वरूप की प्रशंसा की की उन्होंने हिंदू संगठनों की भावनाओं को समझा ।

इसे भी पढ़ें:  59 साल पुराने बकाया किराये में जीएसटी लेने पर पालिका में रार

उन्होंने कहा कि गांव शेर नगर में पीठ के महंत कन्हैया दास गिरी के साथ गांव के गैर समुदाय के युवकों के द्वारा अभद्रता की गई एवं गांव में होली की जमीन पर लगाए गए तार, खंबे के साथ-साथ वहां पर लगे झंडे को भी विशेष समुदाय के द्वारा खंडित किया गया। इससे हिंदू समाज में रोष व्याप्त है। हिन्दू संगठनों की शिकायत के बाद नई मंडी पुलिस द्वारा विशेष समुदाय के एक युवक को गिरफ्तार किया गया, लेकिन कुछ समय बाद ही एक भारतीय जनता पार्टी के नेता के दबाव में उस युवक को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया। इस घटना से हिंदू समाज अत्यधिक आहत हुआ। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गंभीर कार्यवाही नहीं की जाती, तब तक संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े अमित गुप्ता, संजय मिश्रा, अरुण प्रताप सिंह, पवन मित्तल, देशराज चौहान, अंजेश गुर्जर, राजेश शर्मा, अनमोल रतन छाबड़ा, चमन लाल कुकी, राजीव धीमान, हरीश पालीवाल, मनोज पाटिल, संजय वाल्मीकि, रवि शर्मा, विनोद गर्ग, अनुज चौधरी, सुखबीर सिंह, चौधरी सुरेंद्र सिंह आदि हिंदू वीर उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  जीवा गैंग का 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *