133rd JAYANTI-जन्म दिवस पर डाॅ. अंबेडकर को किया याद, स्मारक पर लगा मेला

मुजफ्फरनगर। संविधान निर्माता एवं देश के पहले कानून मंत्री डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शहर में स्थित उनके स्मारक पर राजनेताओं और उनके अनुयायियों को मेला सा लगा रहा। डाॅ. भीमराव अंबेडकर स्मारक समिति के पूर्व विधायक महावीर आजाद के साथ ही दलित समाज के सैंकड़ों लोगों ने उनको याद किया तो वहीं भाजपा, सपा और रालोद के साथ ही भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने भी डाॅ. अंबेडकर के स्मारक पर पहुंचकर उनको याद किया और पुष्पांजलि अर्पित कर वंचितों एवं शोषित वर्ग के साथ ही महिला उत्थान के लिए किये गये कार्यों को याद कर युवाओं से उनके आदर्श अपनाकर देशहित के लिए समर्पित रहने का आह्नान किया।

डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को जनपद में खासी सियासी हलचल नजर आई। उनकी जयंती पर जहां बसपा की अध्यक्ष पूर्व सीएम मायावती ने जहां शहर में चुनावी रैली को सम्बोधित किया, वहीं जिले के सभी प्रमुख राजनेताओं के साथ ही उनके अनुयायियों और दलित वर्ग के लोगों ने कचहरी गेट पर स्थित उनके स्मारक पर पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। आज शहर में चुनावी भ्रमण के दौरान भाजपा के प्रत्याशी व केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी स्मारक पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किये। तो हरेन्द्र मलिक भी समर्थकों के साथ महापुरुष अंबेडकर को नमन करने पहुंचे।

इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान भाजपा प्रत्याशी डाॅ. संजीव बालियान ने कहा कि आज जिले के साथ ही देश के हर गांव, कस्बे में सभी वर्गों के लोग डाॅ. अम्बेडकर की जयंती मना रहे हैं। डाॅ. अम्बेडकर ने दुनिया का सबसे सुन्दर और मजबूत संविधान देने का काम किया है। यह संविधान अनूठा है। यह देश इसके लिए उनका )णी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के संविधान बदलने के आरोपों पर जवाब देते हुए संजीव बालियान ने कहा कि ये लोग समाज को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है। भाजपा के पास दो तिहाई बहुमत रहा है, यदि संविधान बदलने की योजना होती तो हम पहले ही बदल देते। हमने देशहित में संविधान बदला है और जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई है। इसके अलावा संविधान में कुछ भी बदलने का प्रयास नहीं हो रहा है। संविधान जैसा था, वैसे ही रहेगा। भाजपा ने डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को सर्वाधिक सम्मान देने का काम किया है। उनके स्मारक देश ही नहीं विदेशों तक भी बनवाये गये हैं। कांग्रेस ने डाॅ. अम्बेडकर को अपमानित करने का काम किया है। जनता सभी कुछ जानती है। इनके भ्रम में नहीं आयेगी। उनके साथ मौजूद राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि समाज प्रत्येक वर्ग को अधिकार और सम्मान दिलाने वाले डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर हम सभी उनको पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए आये हैं। भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसने डाॅ. अम्बेडकर को भारत रत्न देने का काम किया है और गांव गांव उनके सम्मान में कार्यक्रम किये हैं। युवाओं को उनके बताये हुए मार्ग पर चलकर देशहित के लिए काम करना चाहिए। इसके बाद दोनों मंत्री बाइक पर सवार होकर दलित बस्तियों में पहुंचे और अंबेडकर की मुर्तियों पर माल्यार्पण किया।

सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने भी अंबेडकर स्मारक पर पहुंचकर महापुरुष को नमन किया और माल्यार्पण करते हुए उनको पुष्पांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को बचाने का काम ही विपक्ष कर रहा है। सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा ने संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है। हम संविधान की रक्षा के लिए और जनता के हितों तथा सम्मान के लिए ही लड़ने का काम किया है। ये चुनाव भी हम संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।

बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति ने भी आज सवेरे डाॅ. अंबेडकर जयंती मनाई, उन्होंने पहले शिव चौक पर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना के बाद वो समर्थकों के साथ कचहरी गेट स्थित डाॅ. अंबेडकर के स्मारक पर पहुंचे तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि बसपा ही डाॅ. अंबेडकर के मिशन को संभाले हुए हैं। बसपा ने सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की नीतियों पर चलते हुए सर्व समाज के कल्याण के लिए काम किया है। इस बार भी बाबा साहेब के संविधान को बचाने के लिए बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सभी वर्गों का साथ पार्टी को मिल रहा है। यहां से वो जीआईसी मैदान पर रैली स्थल पर पहुंचे।

यूपी सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री अनिल कुमार ने अपने अंकित विहार स्थित आवास पर ही बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि देश में महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम डाॅ. अंबेडकर ने किया। इसके साथ ही वंचितों और शोषितों के हितों के लिए उन्होंने कई संवैधानिक अधिकार दिये हैं।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व मे महावीर चोक कार्यालय पर संविधान रचियेता बाबा सहाब भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम मंे जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चैधरी, जिला मीडिया प्रभारी अमित अग्रवाल उर्फ बंटी किनौनी, पवन राठी, बलराम, प्रमोद शर्मा, हवा सिंह, जिला महासचिव अनुपम शांडिल्य, कय्यूम अंसारी, महानगर अध्यक्ष गुलबहार मलिक, बिटटू प्रधान, नरेश चैधरी, संजीव खोखर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जौहरा अनाथालय के खिलाफ क्रांतिसेना ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर शहर में भारत रत्न डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा नेता पूर्व सभासद विकल्प जैन ध्वजवाहक के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। विकल्प जैन और सभासद पति राहुल पंवार सहित अन्य अतिथियों का डाॅ. अंबेडकर जयंती समारोह समिति के पदाधिकारियों राजकुमार सि(ार्थ और मनीष कुमार आदि ने पगड़ी व पटका पहनाकर स्वागत किया। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-यात्रियों को मिली समर स्पेशल ट्रेन, वेष्णो देवी जाने वालों को बड़ी राहत

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल किंडरगार्टन में मैंगो पार्टी में बच्चों ने की मौज-मस्तीकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  Deoband- देवबंद में कक्षा 9 के छात्र की बेरहमी से हत्यापालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »