रामलला के दर्शन कर बोले राकेश टिकैत-भगवान श्रीराम आस्था के प्रतीक, कोई राजनीति न करे

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन होने के दौरान सरकार या ट्रस्ट की ओर से न्यौता नहीं मिलने के कारण अपने बयानों को लेकर काफी चर्चाओं में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीराम मंदिर का भ्रमण किया और भगवान श्री रामलला के दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम दुनिया भर के सनातन धर्म संस्कृति को मानने वाले लोगों के आस्था का प्रतीक हैं, भगवान राम के नाम पर राजनीतिक कतई नहीं होनी चाहिए। ऐसे लोगों को आस्था का सम्मान करना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम से देश और किसानों के लिए सुख समृद्धि की कामना की और वहां से बिहार की किसान पंचायत के लिए यूनियन नेताओं के साथ रवाना हो गये।

22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का उद्घाटन किया गया था। इस यहां भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से भगवान राम के लाखों भक्त पहुंचे थे। इससे पूर्व श्रीराम मंदिर न्यास ट्रस्ट की ओर से विशेष रूप से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत और नाम कमाने वाले लोगों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रण भेजे गये थे, लेकिन भारतीय किसान यूनियन के किसी भी शीर्ष पदाधिकारी को न्यौता नहीं मिला था। इस दौरान लगातार भाकियू के शीर्ष पंक्ति के नेताओं के द्वारा बयानबाजी की जाती रही। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाने की बात कहते हुए यूनियन नेताओं ने अलग से दर्शन करने का प्रोग्राम तय करने की बात कही थी।

इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-आक्रोशित पत्नी ने पति को दिया धक्का, मौत


इसी को लेकर कई दिनों से लखनऊ दौरे पर रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान श्रीराम मंदिर का भ्रमण किया और वहां श्री रामलला के दर्शन किये। सुरक्षा कर्मियों ने उनको वीआईपी व्यवस्था के तहत मंदिर का भ्रमण कराया और भगवान श्री रामलला के दर्शन के दौरान मंदिर के पूजारी ने भगवा पटका पहनाकर सभी मेहमानों का स्वागत व अभिनंदन किया। भगवान श्रीराम के दर्शन को लेकर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उन्होंने देश में सुख-शांति और किसानों की समृद्धि की कामना के साथ भगवान श्री रामलला के दर्शन किये हैं। भगवान राम सभी के हैं, उन पर किसी का एकाधिकार नहीं हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने घेरा थाना, धरना देकर किया हंगामा

वो देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के सनातनी धर्म संस्कृति को मानने वाले लोगों की आस्था का प्रतीक है, लेकिन दुखद यह है कि देश में कुछ लोगों ने सत्ता के लालच के लिए भगवान राम को राजनीति का प्रतीक बनाकर रख दिया है। धर्म और आस्था से ऐसे लोग खिवालड़ कर रहे हैं। राम राजनीति नहीं मर्यादा के प्रचारक हैं। राम लोगों के बीच बंटवारे के नहीं, बल्कि पारिवारिक गठजोड़ के परिचायक हैं। उनका जीवन परिवार, समाज और प्रजा के हितों को लेकर ही बीता। ऐसे में देश में भगवान राम के नाम की राजनीति बंद होनी चाहिए। मंदिर की भव्यता को लेकर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का धाम आलौकिक होना ही चाहिए। इसके प्रति सभी की भावना और आस्था एक समान है। उन्होंने कहा कि किसानों को देश में समृद्धि मिलेगी तो देश भी शक्तिशाली बनेगा।

इससे पूर्व भाकियू नेता राकेश टिकैत लखनऊ से बाराबंकी पहुंचे, जहां रास्ते में उनका यूनियन कार्यकर्ताओं और किसानों ने जोशीले अंदाज में कई स्थानों पर स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान जनपद बाराबंकी में टिकैत चैराहा पर महात्मा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वो अयोध्या पहुंचे थे। राकेश टिकैत ने बताया कि वो अयोध्या से बिहार पहुंच रहे हैं। वहां पर जिला बक्सर के चैसा में स्थानीय किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी पंचायत तय की गयी है। इसमें दूसरे किसान संगठनों के बड़े नेता भी शामिल रहेंगे। किसानों के हितों को लेकर यह लड़ाई और संघर्ष जारी रखा जायेगा। आंदोलन से ही खेती और किसानी को हम बचा सकते हैं। इसके लिए किसानों को एक राय और एकजुट होकर जुड़ेन की उन्होंने अ पील की। इस दौरान उनके साथ में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष अंकित कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  शातिर चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Also Read This

पूर्व मंत्री के बेटे पर रहमोकरम में सवालों में फंसी मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी सफाई

मां-बेटी से छेड़छाड़ में वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा, परिजनों के आरोपों पर एसपी सिटी ने दी सफाई, कहा-गंभीर एक्शन लिया मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में देर रात के समय घर के बाहर पाॅश कालोनी नई मंडी में टहल रही युवती और उसकी मांग के साथ हुई छेड़छाड़ की एक घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आरोपियों की पहचान और उनकी राजनीतिक रसूख वाली पहुंच के दबाव में हाईप्रोफाइल मामले में उनको त्वरित जमानत ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे दिया, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर असंतोष में नजर आया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे

Read More »
UP IAS transfer list 2026

UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदले

UP IAS transfer list 2026लखनऊ:UP IAS transfer के तहत उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में सहारनपुर, शामली, आगरा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार ने करीब 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 15 जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, जबकि कुछ अफसरों को सचिवालय और महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती दी गई है। इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश सरकार के खिलाफ शिवसेना ने किया प्रदर्शनइस फेरबदल में

Read More »

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 ASP के तबादले, ‘लेडी सिंघम’ श्रेष्ठा ठाकुर ATS में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 44 एडिशनल एसपी (ASP) के तबादले कर दिए हैं। इस महत्वपूर्ण सूची में 33 ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी (DSP) से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति मिली थी। ​तबादला सूची सामने आने के बाद नोएडा, कानपुर और लखनऊ जैसी अहम इकाइयों में नई तैनातियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई ऐसे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है जो अपने कामकाज के तरीके को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ​श्रेष्ठा ठाकुर को मिली ATS लखनऊ की जिम्मेदारी इस यूपी पुलिस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा बागपत

Read More »
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को राहत, जीरो बैलेंस पर 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली।

यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जीरो बैलेंस पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली | UP Smart Meter News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उठ रहे सवालों और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच सरकार ने राहत वाला फैसला लिया है। अब जीरो बैलेंस होते ही बिजली सप्लाई तुरंत बंद नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 2 किलोवाट तक के भार वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन अधिकतम 3 दिन या 200 रुपये तक की सीमा तक बाधित न किया जाए। यह फैसला लखनऊ स्थित शक्ति भवन में हुई समीक्षा बैठक में सामने आया। बैठक में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, उपभोक्ता शिकायतें, बैलेंस खत्म होने के बाद होने वाली परेशानी और मीटर बदलने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा

Read More »
गाजियाबाद पुलिस एनकाउंटर में 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर।

गाजियाबाद एनकाउंटर: 4 साल की भांजी के रेपिस्ट मामा को यूपी पुलिस ने किया ढेर

गाजियाबाद (गाजियाबाद एनकाउंटर): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जघन्य अपराध के एक आरोपी को मार गिराया है। अपनी ही 4 साल की सगी भांजी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने रविवार को एक एनकाउंटर (गाजियाबाद एनकाउंटर) में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए आरोपी की पहचान जसीम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। इस खौफनाक वारदात के बाद से ही वह फरार था और यूपी पुलिस (UP Police) ने उस पर

Read More »