रामलला को गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया कूलर, भोग में दिए जा रहे मौसमी फल, रबड़ी और दही

रामलला को गर्मी से बचाने के लिए गर्भगृह में कूलर लगा दिया गया है। लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते रामलला गर्मी की तपिश झेल रहे थे। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में ”37 डिग्री तापमान में तप रहे रामलला” शीर्षक से खबर प्रकाशित कर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। शनिवार को गर्भगृह में कूलर लगा दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि जिन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हो जाती है उसमें भगवान का वास हो जाता है। आम जीवों की तरह उन्हें भी ठंडी, गर्मी, भूख, प्यास का अहसास होता है। राममंदिर में रामलला पांच वर्ष के बालक के रूप में विराजमान हैं। इसलिए उनकी सेवा एक बालक की तरह ही की जाती है। रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि गर्भगृह में कूलर की व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से कर दी गई है। एसी भी आ गया है। वह भी रविवार तक लग जाएगा। रामलला को गर्मी से बचाने के लिए उनके राग-भोग में भी बदलाव किया गया है। रामलला को गोटेदार सूत्री वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। भोग में दही व रबड़ी बढ़ा दी गई है। मौसमी फलों का भी भोग लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंगनहर पर ट्रैक्टर चालक को लूटने वाला बदमाश घायल

रामलला के दरबार में नौ दिनों तक होगी शक्ति उपासना

रामलला के दरबार में नौ दिनों तक विधि विधान से शक्ति उपासना की जाएगी। चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर नौ अप्रैल को रामलला के दरबार में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू होंगे। 17 अप्रैल को राममंदिर में रामजन्मोत्सव का पर्व भव्यता पूर्वक मनाया जाएगा। पांच सौ वर्षों के बाद रामलला भव्य महल में रामजन्मोत्सव मनाने जा रहे हैं। इसलिए राममंदिर ट्रस्ट की ओर से उत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर की जा रही है। रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि हिंदू नव वर्ष के दिन चांदी की चौकी पर कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद नौ दिनों तक रामलला के साथ ही मां दुर्गा की भी पूजा-अर्चना होगी। नवरात्र में जो पूजन विधि बताई गई है, वैदिक आचार्य उसी विधि से मां शक्ति की पूजा-अर्चना करेंगे। नौ दिनों तक रोजाना दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। वेदमंत्रों से हवन कुंड में आहुतियां अर्पित की जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:  एथलीट की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

आमंत्रित किए जाएंगे देवी-देवता

भव्य मंदिर में रामलला के पहले जन्मोत्सव यानी रामनवमी पर मां दुर्गा सहित सभी देवी-देवताओं को विधि पूर्वक आमंत्रित किया जाएगा। जन्मोत्सव के मौके पर नवमी तिथि को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग रामलला को अर्पित कर सभी श्रद्धालुओं को भोग लगा हुआ प्रसाद वितरित किया जाएगा। दशमी तिथि को भी प्रसाद बांटा जाएगा। ट्रस्ट की ओर से अन्य कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिला महिला चिकित्सालय में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

Also Read This

देवबंद में CM की जनसभा कल, रात 12 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन

सहारनपुर। देवबंद में 7 मई 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के जनसभा कार्यक्रम को लेकर सहारनपुर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। कार्यक्रम में वीआईपी मूवमेंट और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सहारनपुर से देवबंद होते हुए मुजफ्फरनगर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस के अनुसार, यह डायवर्जन 6/7 मई की मध्यरात्रि 12 बजे से 7 मई शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सहारनपुर से देवबंद होते हुए मुजफ्फरनगर मार्ग पर सामान्य वाहनों की आवाजाही बदले हुए रूट से कराई जाएगी। इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्जहालांकि, एंबुलेंस, फायर

Read More »

जिम ट्रेनर ने नशा देकर महिला डॉक्टर का किया यौन शोषण 

बरेली- यूपी के बरेली में नशा देकर महिला डॉक्टर का यौन शोषण किया गया। आरोपी जिम संचालक और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशा देकर महिला डॉक्टर बेहोश किया था। इसके बाद शोषण करते हुए वीडियो बना लिया। आरोपियों ने ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपये मांगे तो महिला डॉक्टर थाने पहुंच गईं। यूपी के बरेली जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे जिम में जाने वाली महिलाओं और युवतियों के होश उड़ जाएंगे। दरअसल, कोतवाली इलाके के एक जिम का संचालक और उसका भाई दो साल से एक महिला डॉक्टर का यौन शोषण करते रहे। जिम संचालक अकरम बेग उन्हें पहले

Read More »

देवबंद में भाजपा की जीत का जश्न, सुभाष चौक पर आतिशबाजी और मिठाई बांटी

देवबंद। असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के पक्ष में आए जनादेश के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। सहारनपुर जनपद के देवबंद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया। नगर पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग और नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों के बीच नारे लगाए और लोगों को बंगाली रसगुल्ला व लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर विधानसभा चुनावों के रुझान/नतीजे Returning Officers द्वारा भरी जा रही जानकारी के आधार पर दिखाए जा रहे हैं और अंतिम डेटा Form-20 में साझा किया जाता

Read More »

बड़ी राहतः अब अपने आप प्रीपेड से पोस्टपेड होंगे स्मार्ट मीटर

सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, बिजली उपभोक्ताओं को कहीं भी आवेदन करने की जरूरत नहीं, 10 जून तक आयेगा मई का बिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रीपेड बिजली मीटर स्वतः पोस्टपेड में बदलने के फैसले से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। अब बिना आवेदन और अतिरिक्त शुल्क के बिल मोबाइल पर मिलेगा। बकायेदारों पर सख्ती रहेगी, जबकि शिकायतों के लिए हेल्पलाइन और कैंप की व्यवस्था भी की जा रही है। योगी सरकार ने प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। इस मामले में सोमवार को राज्य के बिजली मंत्री एके शर्मा ने सरकार के इस बड़े निर्णय की जानकारी मीडिया के सहारे लोगों को देने का काम किया। इसके

Read More »

नौ मई को बिजनौर में आ रहे सीएम योगी, तैयारियों में जुटे कपिल देव

प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम सहित अधिकारियों व पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक कर तय की रूपरेखा मुजफ्फरनगर। पड़ौसी और सियासी तौर पर मुजफ्फरनगर की पगडंडियों से जुड़े जनपद बिजनौर में आगामी 9 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, वहीं जनभागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इसमें एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव एड़ी चोटी का जोर लगाने में जुट गये हैं। अभी तैयारियों

Read More »

नक्शा पास कराने और सील खुलवाने के नाम पर रिश्वत का आरोप, अवर अभियंता रंगेहाथ गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण में तैनात अवर अभियंता आशीष सक्सेना को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह एक मकान की सील खुलवाने और नक्शा पास कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से रकम मांग रहा था। शिकायतकर्ता विनय छाबड़ा ने एंटी करप्शन संगठन को शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि विकास प्राधिकरण में तैनात अवर अभियंता आशीष सक्सेना उनके 130 गज के मकान पर लगी सील खुलवाने और नक्शा पास कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी

Read More »