सफाई कर्मचारियों ने चेयरमैन जहीर फारूकी के घर खेली फूलो की होली

मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी के सफाई कर्मचारियों ने चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट के घर जाकर फूलो की होली खेली। चेयरमैन ने सभी कर्मचारियों को उनके परिवार सहित होली के त्योहार की शुभकामनाएं दी और सभी को जलपान कराया।

इस मौके पर जोगेंद्र मास्टर ने चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी से बाल्मिकी बस्ती में नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा कराए गए तालाब के सौंदर्यकरण के बाद वहां आ रही समस्या से अवगत कराया। चेयरमैन जहीर फारूकी ने मौके पर ही संबंधित को समस्या समाधान के लिए दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सभासद शमशेर फरीदी, मेनपाल बाल्मिकी, रविंद्र बाल्मिकी, संदीप, सुरेंद्र, रजत, जोगेंद्र मास्टर, मानसिंह, धीरज सहित बाल्मिकी समाज के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शाहनवाज को मिली जमानत, जल्द रिहाई की उम्मीद

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »