अहिल्याबाई जयंती-नगरपालिका ने किया महिला कर्मियों को सम्मानित

मुजफ्फरनगर। सरकार द्वारा अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर चलाये जा रहे त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की कड़ी में शुक्रवार को नगरपालिका परिषद् की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देवी अहिल्या बाई होलकर को उनकी 300वी जयंती पर याद किया गया।

गांधी कॉलोनी के पंजाबी बारात घर में आयोजित नगर पालिका सम्मेलन में रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती स्मृति समारोह में मुख्य अतिथि कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन मेरठ विमल शर्मा, यूपी सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्रत प्रभार कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने प्रतिभाग करते हुए रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के प्रेरणादायक जीवन, उनकी अद्वितीय न्यायप्रियता, जनसेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, सशक्त प्रशासनिक क्षमता एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण में उनके बहुमूल्य योगदान पर विस्तृत रूप से विचार साझा किए। कार्यक्रम में अतिथियों का पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर और पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें:  मिठाई और पटाखा कारोबारियों ने की जीएसटी चोरी, नौ लाख का जुर्माना


मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उनके जीवन से हमें नारी सशक्तिकरण, कुशल नेतृत्व और लोकहित के प्रति समर्पण की अद्वितीय प्रेरणा मिलती है। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने सम्बोधन में देवी अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला और सभी से उनकी तरह अपने धर्म के प्रति अडिग रहने और गरीबों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। ऐसे पुण्य अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और भी अभिवृद्ध किया। कार्यक्रम मे नगरपालिका परिषद् की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम और कार्यों में सहयोग करने पर सफाई कर्मचारी बहनो, आंगनबाडी और आशा कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के दोषी विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, अभियान संयोजक भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. देश बंधु तोमर, सह संयोजक विशाल गर्ग, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, सभासद बबीता गुप्ता, रितु त्यागी के अलावा डॉ. अतुल कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, योगेश कुमार मुख्य सफाई निरीक्षक, पलक्षा मैनवाल सफाई निरीक्षक, सुशील कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक, आकाशदीप और रुचि शर्मा लिपिक स्वच्छ भारत मिशन, दीपक सैनी आई टी सी, प्रखर मित्तल स्वच्छ भारत मिशन के अलावा आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  रजबहे के पास बाइक से टकराकर पलटी कार, युवक की मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पालिका में अभी सुलग रही वर्क ऑर्डर प्रकरण की चिंगारीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में केपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम संपन्नवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मिठाई और पटाखा कारोबारियों ने की जीएसटी चोरी, नौ

Read More »