जिलाधिकारी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर मांगी धनराशि

डीएम उमेश मिश्रा की फोटो व पहचान का दुरुपयोग कर विएतनाम नंबर से लोगों से किया गया संपर्क

मुजफ्फरनगर। जिले में साइबर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर नागरिकों से संपर्क किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे संदेशों और कॉल्स का वास्तविक जिलाधिकारी से कोई संबंध नहीं है। इस मामले में प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आधिकारिक खंडन जारी किया है।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की ओर से जारी महत्वपूर्ण सूचना में कहा गया है कि उनकी फर्जी फोटो व पहचान का उपयोग करते हुए कुछ असामाजिक तत्व नागरिकों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह प्रयास पूरी तरह अवैध है और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट अपील की है कि जनसामान्य किसी भी प्रकार की असत्य या अपुष्ट सूचना को न तो साझा करें और न ही उस पर विश्वास करें। साथ ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि केवल प्रशासन के आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करें। प्रशासन ने बताया कि फर्जी अकाउंट बनाने वाले ने विएतनाम के नंबर का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क साधने का प्रयास किया। मामले की जांच की जा रही है और साइबर सेल को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने जनता से आग्रह किया है कि यदि किसी व्यक्ति को जिलाधिकारी के नाम से कोई संदिग्ध संदेश, कॉल या चौट प्राप्त हो तो इसकी तत्काल सूचना संबंधित थाने या साइबर सेल को दें, ताकि दोषियों को जल्द चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके।

इसे भी पढ़ें:  तीन साल बाद लौटा लापता बेटा: पिता की आंखों में छलक उठी खुशी

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  तीन साल बाद लौटा लापता बेटा: पिता की आंखों में छलक उठी खुशीकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर की समयावधि बढ़ीः अब 11 दिसम्बर तक भर सकेंगे फार्मपालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »