थाना सिविल लाइन से एसआई प्रवेश शर्मा का तबादला

मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव ने उप निरीक्षक प्रवेश शर्मा को रोहाना पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया है। प्रवेश शर्मा को वीरता के लिए दो बार गलेंट्री और तीन बार डीजीपी पदक प्रदान किया गया है।

Update: 2021-02-28 07:33 GMT

मुजफ्फरनगर। अपनी कार्यशैली और साहसिक कार्यों के लिए पुलिस विभाग में एक अलग पहचान बनाने वाले उप निरीक्षक प्रवेश शर्मा को गुडवर्क का ईनाम मिला है। एसएसपी अभिषेक यादव ने प्रवेश शर्मा को थाना कोतवाली नगर की पुलिस चौकी रोहाना का नया इंचार्ज बनाया है। प्रवेश शर्मा थाना सिविल लाइन में एसएसआई के रूप में कार्यरत थे। प्रवेश शर्मा को अपराध उन्मूलन अभियान के लिए किये गये साहसिक और सरानीय कार्यों के लिए दो बार राष्ट्रपति का गेलेंट्री अवार्ड और तीन बार डीजी कमेंडेशन डिस्क भी प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रवेश शर्मा ने खुशी का इजहार किया।

प्रवेश शर्मा ने यूपी पुलिस में अपनी सर्विस का सफर बतौर कांस्टेबल शुरू किया था। क्राईम कंट्रोल में अलग कार्यशैली रखने वाले प्रवेश शर्मा को आउट आॅफ टर्न प्रमोशन मिला और वह हैड कांस्टेबल बने। इसके बाद उनको उप निरीक्षक के रूप में प्रमोट किया गया। अभी तक की अपनी सर्विस में प्रवेश शर्मा मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात रहे हैं। मुजफ्फरनगर में प्रवेश शर्मा ने क्राइम ब्रांच में भी काम किया। अपनी सर्विस में प्रवेश शर्मा 36 एनकाउंटर कर चुके हैं। वर्तमान में वह सिविल लाइन थाने में एसएसआई के रूप में कार्य कर रहे थे। बीती रात एसएसपी अभिषेक शर्मा ने उनको शहर कोतवाली की रोहाना पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया है। 

Tags:    

Similar News