बाराबंकी में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार: मुख्तार गैंग से जुड़े शोएब उर्फ बॉबी की हाईवे पर हत्या

बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार दोपहर सनसनीखेज वारदात में माफिया मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वह कार से लखनऊ से बाराबंकी लौट रहा था। बाइक सवार हमलावरों ने सर्विस लेन पर कार रोकते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

पुलिस के अनुसार, शोएब पर करीब 15 से अधिक गोलियां चलाई गईं। हमलावर वारदात के बाद अयोध्या की दिशा में फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल शोएब को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  एक-दूसरे से लड़ना छोड़ आतंकवाद के खिलाफ लड़ेंः कपिल देव

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके को सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने कार और आसपास से साक्ष्य जुटाए। कार पर कई स्थानों पर गोलियों के निशान मिले हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और जांच की निगरानी की।

सूत्रों का कहना है कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गैंग के भीतर वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश चल रही थी। शोएब पर हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े कई मुकदमे दर्ज थे। माना जा रहा है कि हत्या गैंग प्रतिद्वंद्विता का परिणाम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  Aravali Mining पर सरकार का बड़ा बयान, 90% इलाका रहेगा Protected Zone

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ से निकलते ही शोएब की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। हाईवे पर तेज रफ्तार के कारण हमलावर मौका नहीं पा सके, लेकिन जैसे ही उसने सर्विस लेन पर गाड़ी की रफ्तार कम की, बाइक सवार बदमाशों ने कार को घेर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक हमलावर ने सामने से गोलियां चलाईं, जबकि दूसरे ने ड्राइविंग सीट के पास जाकर करीब से फायरिंग की। पूरा घटनाक्रम दो मिनट से भी कम समय में अंजाम दिया गया।

करीब 50 वर्षीय शोएब बाराबंकी के सिविल लाइंस क्षेत्र में रहता था। परिवार में पत्नी और एक 15 वर्षीय बेटा है। वह पेशे से वकील भी था और स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहा था। वह पूर्व में ब्लॉक प्रमुख भी रह चुका था।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर शादी बिजली कनेक्शन काटा, वीडियो वायरल

शोएब वकालत से भी जुड़ा था। हत्या की खबर के बाद जिला अस्पताल में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया और 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और कई टीमें हमलावरों की तलाश में लगी हैं। मामले की जांच जारी है।

Also Read This

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल, टीएमसी छोड़कर नया राजनीतिक दांव

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल होने के साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका पार्टी में आना बेहद अहम माना जा रहा है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मंगलवार को लिएंडर पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके शामिल होने को लेकर पहले से ही अटकलें चल रही थीं। सूत्रों के अनुसार, लिएंडर पेस को स्टार प्रचारक बनाकर भाजपा मैदान में उतार सकती है। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर शादी बिजली कनेक्शन काटा, वीडियो वायरलपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देव

सात दिवसीय अभियान की तैयारियां तेज, 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय के बाद घर-घर फहराया जाएगा पार्टी ध्वज

Read More »

अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 सालः खेती, पर्यावरण और समाज के लिए घातकः टिकैत

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा-तीन दशकों में छोटे किसानों का पलायन, जंगलों का विनाश और रसायनों का बढ़ता असर बना चिंता का विषय मुजफ्फरनगर। अर्जेंटीना में जेनेटिकली मॉडिफाइड (जीएम) सोयाबीन को अपनाने के 30 साल पूर्ण हो चुके हैं, इन वर्षों का अनुभव आज वैश्विक कृषि व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण सबक बनकर सामने आया है। आधुनिक खेती के नाम पर शुरू हुआ यह प्रयोग अब खेती, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव छोड़ चुका है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एसकेएम के नेता चौधरी राकेश टिकैत ने अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 वर्षों के अनुभव को पूरी दुनिया के किसानों के लिए एक आईना

Read More »

अमेरिका ईरान युद्ध: भारत पर मंडरा रहा बड़ा आर्थिक संकट

अमेरिका ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए बड़ी चिंता सामने आई है। पूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद ने चेताया है कि आने वाले 2-3 महीनों में भारत में तेल और खाद की कमी हो सकती है, जिससे महंगाई तेजी से बढ़ने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अगर खाड़ी क्षेत्र से आपूर्ति प्रभावित होती है या महंगे दामों पर मिलती है, तो इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। एएनआई से बातचीत में विक्रम सूद ने कहा कि भारत का अधिकांश तेल और एलएनजी खाड़ी देशों से आता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अगर यह सप्लाई रुकती है या महंगी होती है, तो महंगाई बढ़ेगी और सरकार के लिए

Read More »

बैलेंस समाप्त होने के तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करेगा स्मार्ट मीटरः मुख्य अभियंता

विनोद कुमार का दावा-स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना से उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ, बिजली व्यवस्था हुई सुदृढ़ मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता अनुकूल बन सकेगी। मंगलवार को दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित कार्यालय में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ मीडिया के समक्ष स्मार्ट मीटर को लेकर बनी समस्या, व्यवस्था और सुविधा को लेकर

Read More »