यूपी बोर्ड के 22 मेधावियों को मंत्री अनिल कुमार ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिषद द्वारा आयोजित कराई गई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ जनपद की टॉप टेन मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्र छात्राओं को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में जिला मुख्यालय पर पुरस्कार राशि और टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।






