उज्ज्वल आत्मदाह कांडः 8 दिसम्बर से कॉलेज गेट पर बेमियादी धरना देंगे परिजन

कहा-पंचायत में तय 10 में से एक भी मांग पूरी नहीं, साथ देने का वादा करने वाले भी घर जाकर सो गये, नाराजगी जताई और सर्वसमाज से इस आंदोलन में पहुंचने की अपील की

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में छात्र उज्ज्वल राणा की आत्मदाह कांड के बाद न्याय की लड़ाई लड़ रहे परिजनों तथा छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। परिवार का आरोप है कि पंचायत में दिए गए आश्वासन धरातल पर नहीं उतरे, न आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हुई और न ही सरकार द्वारा किसी प्रकार की आर्थिक सहायता या नौकरी की बात आगे बढ़ी। ऐसे हालातों में मृतक के चाचा सचिन राणा और बहन सलोनी राणा ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बेमियादी आंदोलन का ऐलान कर दिया है। परिवार और छात्रों ने नेताओं और जन प्रतिनिधियों पर भी अब अनदेखी करने के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई और सर्वसमाज से इस आंदोलन में पहुंचने की अपील की है।
शनिवार को एक रेस्टोरेंट में हुई प्रेस वार्ता के दौरान उज्ज्वल राणा के चाचा सचिन राणा, बहन सलोनी राणा और छात्र नेता वीशू मलिक ने पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल की मौत के बाद डीएवी कॉलेज बुढ़ाना गेट पर हुई पंचायत में जो 10 प्रमुख मांगें तय हुई थीं, उनमें से एक भी मांग पूरी नहीं हुई। न तो सरकार से मुआवजा दिलाया गया और न ही परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दिलाने की प्रक्रिया शुरू हुई। परिवार का आरोप है कि प्रमुख आरोपियों की गिरफ्तारी अधूरी है और अब तक कई नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। साथ ही, उज्ज्वल की प्रतिमा लगाने की घोषणा भी कागजों में कैद होकर रह गई है। परिजनों का कहना है कि नेताओं ने पंचायत में वादा किया था, लेकिन बाद में सब घर जाकर सो गए और किसी ने भी कार्रवाई के लिए आगे कदम नहीं बढ़ाया।
मृतक के चाचा सचिन राणा और बहन सलोनी राणा ने स्पष्ट कहा कि सरकार और प्रशासन को जगाने के लिए अब परिवार सड़कों पर उतरेगा। उन्होंने घोषणा की कि 8 दिसंबर से डीएवी कॉलेज बुढ़ाना के मुख्य गेट पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। सलोनी राणा ने कहा कि उनका भाई उज्ज्वल छात्र हितों के लिए लड़ते हुए शहीद हुआ है। सरकार और प्रशासन की नींद तोड़ने के लिए परिवार अनशन पर बैठेगा। छात्र नेता वीशू मलिक ने भी कहा कि छात्रों में रोष बढ़ रहा है और मांगें पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन खड़ा होगा। प्रेस वार्ता में वीशू मलिक, मनीष कालखंडे, मोनू मलिक, विजित तालियान, अंकुर राठी, सार्थक लाटियान, शुभम मलिक, विशाल सिंह, रवि राठी, पुनीत पंवार, आदित्य पंवार आदि मौजूद रहे।
बता दें कि डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना में बीए के छात्र उज्ज्वल राणा की फीस जमा न होने पर प्राचार्य प्रदीप कुमार और अन्य शिक्षकों से 6 नवंबर को विवाद हुआ। 07 नवंबर को प्राचार्य व अन्य पर मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगे, अपमान से आहत होकर उज्ज्वल ने 08 नवंबर को कॉलेज परिसर में स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। अगले दिन 09 नवंबर को सफदरजंग अस्पताल में उज्ज्वल की मौत हो गई। 10 नवंबर को डीएवी कॉलेज के सामने छह घंटे हंगामा और पंचायत के बाद दस मांगों पर सहमति बनी, जिसके बाद उज्जवल का अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में अभी तक प्राचार्य प्रदीप कुमार और पीटीआई संजीव कुमार की गिरफ्तारी ही हो पाई है। एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले दरोगा नंद किशोर और दो सिपाहियों ज्ञानवीर व विनीत कुमार को लाइन हाजिर किया। जबकि मुख्य आरोपी कॉलेज प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग और अन्य की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। परिवार की दस मांगों में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, प्रबंध समिति निरस्त कर नई कमेटी बनाने, कॉलेज भूमि की जांच, बुढ़ाना में उज्ज्वल राणा की प्रतिमा, परिवार से सरकारी नौकरी, सरकार से 15 लाख मुआवजा, उज्ज्वल के नाम पर कॉलेज का गेट और लाइब्रेरी में एक हॉल का नामकरण शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  विकास कार्यों में पारदर्शिता, मजबूती और मानक सर्वाेपरिः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट: अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत पीछे नहीं हटेगा

नई दिल्ली। ईरान के चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट में भारत की भूमिका को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत इस परियोजना से बाहर निकल सकता है। हालांकि, भारत सरकार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि चाबहार पोर्ट से पीछे हटना कोई विकल्प नहीं है, भले ही अमेरिकी प्रतिबंधों में दी गई छूट की समय सीमा समाप्त होने के करीब हो। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों की रक्षा के लिए वॉशिंगटन के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। विदेश

Read More »

सांसद खेल महोत्सव में जी.डी. गोयनका स्कूल के विद्यार्थियों ने सांगीतिक प्रस्तुति से मोहा मन

मुजफ्फरनगर। सांसद खेल महोत्सव 2025–26 के समापन समारोह में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सांगीतिक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया, जहां कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने मंच पर अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसे भी पढ़ें:  पांचवें दिन समाप्त हुई आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक की भूख हड़तालविद्यार्थियों की इस प्रस्तुति का निर्देशन विद्यालय के संगीत मेंटर श्री प्रवेंद्र सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने तालमेल और ऊर्जा के साथ प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा और प्रबंधक

Read More »

मणिकर्णिका घाट विवाद पर सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, AI वीडियो से भ्रम फैलाने का आरोप

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मणिकर्णिका घाट विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि एआई जेनरेटेड वीडियो के जरिए मंदिरों को तोड़े जाने का भ्रम फैलाकर जनभावनाओं को भड़काने की साजिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के समय भी इसी तरह का प्रयास किया गया था। उस दौरान एक वर्कशॉप में रखी टूटी मूर्तियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर काशी की विरासत को बदनाम करने की कोशिश हुई थी। अब एक बार फिर वही रणनीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आरोप

Read More »

घने कोहरे में सड़क सुरक्षा पर मुजफ्फरनगर नगरपालिका की बड़ी पहल

मुख्य मार्गों पर लगाए जा रहे 4100 हाई-क्वालिटी रिफ्लेक्टर, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रात में किया औचक निरीक्षण, रैन बसेरों और अलाव व्यवस्था का भी लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सर्दी और घने कोहरे के बीच सड़क हादसों की संभावनाओं को कम करने के लिए नगरपालिका परिषद ने रोड सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए शहरी क्षेत्र में सुरक्षित यातायात के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों के साथ मिलकर उन कार्यों की समीक्षा की, जिनका उद्देश्य सड़कों पर शहरवासियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। घने कोहरे के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के

Read More »

गाजियाबाद लोनी हत्या: अंधविश्वास में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद लोनी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंधविश्वास और नरबलि के शक में तीन दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More »