जीएसटी का छापाः दो नामचीन होटल्स में 8.5 करोड़ की टैक्स चोरी

जीएसटी विभाग ने छापामार अभियान में पकड़ी बड़ी गड़बड़ी, 1.53 करोड़ रुपये का जुर्माना, मालिकों ने नहीं कराया पैसा जमा

मुजफ्फरनगर। जिले के बैंकट हॉल, होटल्स और रिसोर्ट में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी करते हुए वित्तीय गड़बड़ी का खेल खेला जा रहा है। जिले में दिल्ली देहरादून हाईवे पर चल रहे नामचीन होटल्स एण्ड रिसोर्ट में ऐसी ही कर चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। जीएसटी विभाग की छापामार कार्रवाई में दो नामचीन होटलकृदि वेलविस्टा एण्ड रिसोर्ट और होटल किंग्स विला-7कृमें करीब 8.5 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। जांच के दौरान बिना बिल के बुकिंग का कारोबार संचालित किए जाने के प्रमाण मिले हैं। विभाग ने इस मामले में दोनों होटल्स पर पकड़ी गई टैक्स चोरी के आधार पर 1.53 करोड़ रुपये का जुर्माना निर्धारित किया है, हालांकि अब तक होटल मालिकों द्वारा विभाग द्वारा निर्धारित की गई जुर्माना राशि जमा नहीं कराई गई है। ऐसे में जीएसटी अधिकारियों ने संबंधित मालिकों को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लगातार बारिश से गिरी कच्ची छत, मलबे में दबकर युवक की मौत

जनपद में हाईवे से शहर तक खुले बड़े नामचीन होटल्स, बैंकट हॉल्स और रिसोर्ट में बुकिंग और केटरिंग के कारोबार में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जा रही है। जीएसटी एसआईबी की टीम ने ऐसे होटल्स और बैंकट हॉल्स पर निगाहें तिरछी कर ली हैं। कई होटल्स विभागीय अधिकारियों की कड़ी निगरानी में हैं और इनकी रेकी भी कराई जा रही है। इन नामचीन होटल्स में होने वाले आयोजनों की हर बुकिंग पर विभाग की नजर है। ऐसे में दो नामचीन होटल्स में पकड़ी गई टैक्स चोरी पर विभाग बेहद सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर चुका है। इसमें इन दोनों होटल में 8.50 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई, जिसमें विभागीय स्तर पर 1.53 करोड़ रुपये का जुर्माना अधिरोपित करते हुए दस्तावेज भी कब्जे में लिए गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

जीएसटी एसआईबी के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश चंद दीक्षित ने बताया कि 02 दिसम्बर 2025 को एक इनपुट के आधार पर दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित होटल किंग्स विला-7 पर छापामार कार्यवाही गई गई थी। इसमें बड़े स्तर पर वित्तीय गड़बड़ी पाई गई थी और विभाग ने विस्तृत जांच की थी। जांच पूर्ण होने पर कारोबारी फर्म मैसर्स छाबड़ा इनोवेटर एण्ड वेन्चर्स प्रा. लि. के अधीन संचालित होने वाले होटल किंग्स विला-7 में करीब पांच करोड़ रुपये के कारोबार का टर्नओवर ऐसा पकड़ा गया था, जो दस्तावेजों के आधार पर छिपाया गया। इस वित्तीय गड़बड़ी के लिए कारोबार फर्म पर 18 प्रतिशत जीएसटी की दर से जुर्माना राशि का अधिरोपण करते हुए 90 लाख रुपये की देनदारी बनी। फर्म की ओर से मौके पर रकम जमा करने से इंकार कर दिया गया था। ऐसे में अब होटल किंग्स विला-7 में पांच करोड़ की टैक्स चोरी के लिए जुर्माना राशि जमा कराने को फर्म को नोटिस जारी कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  गंगा स्नान से लौटते श्रद्धालुओं के बीच चली गोलियां, तीन घायल

ऐसे ही होटल दि वेलविस्टा एण्ड रिसोर्ट पर 02 अपै्रल 2026 को विभागीय टीम द्वारा छापा मारा गया। यहां पर भी बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। यहां विभागीय जांच में 3.50 करोड़ रुपये के टर्नओवर पर टैक्स चोरी की गई, इसके लिए 63 लाख रुपये का टैक्स चुकाने के लिए होटल की कारोबार फर्म ग्राण्ड हवेली एण्ड रिसोर्ट प्रा. लि. को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की टीम जनपद में चल रहे बड़े होटल्स, रिसोर्ट और बैंकट हॉल्स की लगातार निगरानी कर रही है। विभाग यहां पर टैक्स चोरी के मिल रहे इनपुट के आधार पर जल्द ही बड़ी छापामार कार्यवाही कर सकती है।

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में शुरू हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शनआरोप है कि परिसर में सरकारी बिजली, पानी

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »