टाटा प्रवेश के बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या में एक बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एक भागा

साहिबाबाद- राजेंद्र नगर में टाटा प्रवेश कंपनी के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या के मामले में गुरुवार देर रात शालीमार गार्डन पुलिस की अर्थला में दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश ढेर हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। बदमाश की फायरिंग में एक उपनिरीक्षक घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि विनय त्यागी हत्याकांड में सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से बदमाशों को ट्रेस किया गया था। बृहस्पतिवार देर रात दो बदमाश अर्थला की तरफ मिले थे। टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें शालीमार गार्डन थाने के उपनिरीक्षक मंगल सिंह चौहान घायल हो गए। जबकि पुलिस की गोली लगने से दिल्ली सीमापुरी निवासी अक्की उर्फ दक्ष ढेर हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका दोस्त भाग गया। पुलिस ने दक्ष और घायल उपनिरीक्षक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने दक्ष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बदमाश के पास से विनय त्यागी का लूट गया फोन भी बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें:  15 फीट गहरे चैंबर में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *