लाखों की मशीन कबाड़ देखकर नाराज हुई चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा गुरूवार को पालिका मुख्यालय टाउनहाल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनेक खामियां उनके सामने आने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करने के साथ ही विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कार्यप्रणाली सुधारने की चेतावनी दी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के स्टोर में लाखों रुपये कीमत से खरीदी गई वेजीटेबिल कम्पोस्ट प्रोसेसिंग मशीन को कबाड़ होता देखकर वो गुस्सा हो गई। उन्होंने इस मशीन को कूकड़ा मंड़ी में तत्काल स्थापित कराये जाने के निर्देश दिये, ताकि वहां से निकलने वाले फल, सब्जी और फूलों के वेस्ट को प्रोसेस कराकर खाद्य बनाया जा सके। वहीं टाउनहाल परिसर में साफ सफाई का अभाव मिला और कार्यालयों में तीन दिनों से झाड़ू भी नहीं लगाये जाने की शिकायत मिलने पर उन्होंने सफाई कर्मियों को फटकार लगाई। साथ ही पीर के सामने स्थित स्थान पर पार्किंग बनाने के लिए अफसरों से विचार विमर्श किया गया।

गुरूवार को सवेरे टाउनहाल पहुंची पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सबसे पहले पार्क नम्बर एक की बाउण्ड्री निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। यहां पर पार्क में दो पहिया वाहनों की पार्किंग देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और रिकॉर्ड रूम प्रभारी लिपिक तनवीर आलम को वाहन हटवाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने गेट नम्बर दो को बंद रखने और टाउनहाल में दो गार्ड तैनात करने के निर्देश दिये। उन्होंने पार्क नम्बर दो का निरीक्षण करते हुए वहां पर बड़े कूड़े वाहनों की पार्किंग को लेकर भी चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस पार्क की भी सीसी बाउण्ड्री और यहां पर सफाई कार्य के साथ ही इसको समतल करने का कार्य किया जाये। यहां पर बने वाटर हार्वेस्टिंग हॉल का उपयोग नहीं होने पर उन्होंने निर्माण और जलकल विभाग के सहायक अभियंताओं को मौके पर ही तलब करते हुए उसके संचालन और उपयोग को लेकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि यह अनुपयोगी है तो इसको बंद कराकर पार्क समतल कराते हुए यहां पर पार्किंग स्थान बनाया जाये। टाउनहाल परिसर में यहां वहां बेतरतीब ढंग से वाहनों को पार्क नहीं किया जायेगा। निर्माण विभाग द्वारा टाउनहाल परिसर में नवनिर्मित शौचालय में खामियां मिलने, मलबा नहीं हटाने पर एई निर्माण को मौके पर ही बुलाकर ठेकेदार के कार्य के प्रति भी नाराजगी प्रकट की गई। जर्जर छत को ठीक किये बिना ही कार्य कराया गया। छत ठीक कराने और छूटे कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही वाटर टैंक के नीचे बनाये गये जलकल विभाग के स्टोर का निरीक्षण करने यहां साफ सफाई का अभाव मिलने और सामग्री को खुले में डालने जाने पर भी वो एई जलकल के प्रति नाराज दिखीं। मौके पर ही उन्होंने स्टोर की साफ सफाई कराये जाने और यहां पर निष्प्रयोज्य सामग्री की लिस्टिंग करते हुए रिपोर्ट देने तथा इस सामग्री को कम्पनी बाग में भेजने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जलकल विभाग के प्रथम तल पर बने कार्यालय में तीन दिनों से सफाई नही ंहोने की शिकायत पर वो भड़क गई। यहां पर लगाये गये सफाई कर्मचारियों को तलब करते हुए उनको लापरवाही बरतने पर चेतावनी दी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यालयों की सफाई नियमित रूप से कराये जाने के निर्देश दिए गये। यहां पर उन्होंने आम जन से भी संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण कराया।

इसे भी पढ़ें:  पीसीआई जनकल्याण समिति के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि आज टाउनहाल परिसर में चल रहे निर्माण और सफाई आदि कार्यों का जायजा लिया गया। इस दौरान कुछ कमियां सामने आई, जिसको लेकर विभागीय अफसरों को निर्देश दिये गये हैं। जलकल विभाग के टंकी के नीचे बने स्टोर की सफाई और मरम्मत कराकर ठीक कराने और यहां पर डाले गये छप्पर के बजाये बैठने के लिए उचित व्यवस्था करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को तत्काल दुरूस्त करते हुए विभागीय स्तर पर रिपोर्ट तलब की गई है। इस दौरान सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, रविकांत काका, हनी पाल, नौशाद पहलवान, शहजाद चीकू के अलावा एई जलकल सुनील कुमार, एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह, जेई जलकल धर्मवीर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान, सेनेट्री इंस्पेक्टर प्लाक्षा मैनवाल, लिपिक तनवीर आलम, कैलाश नारायण, संजीव कुमार, मनोज पाल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पशु बांधने को लेकर विवाद में मारपीट कर घायल किया

बॉक्स…

कंपनी बाग की सफाई व्यवस्था में लगाये दस कर्मचारी

मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कम्पनी बाग की नियमित साफ सफाई के लिए दस सफाई कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। यहां पर प्रतिदिन सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक सफाई कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि पालिका के द्वारा नाइट स्वीपिंग की व्यवस्था शुरू की गई है। इसमें आउटसोर्स पर रखे गये नये 50 कर्मचारियों को लगाया गया है। इनमें से ही दस सफाई कर्मचारियों को कम्पनी बाग की सफाई व्यवस्था में तैनात किया गया है। यहां पर प्रतिदिन सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ये सफाई कर्मचारी दो-दो बार सफाई कार्य करेंगे। इससे कम्पनी बाग में सफाई व्यवस्था बेहतर होगी।

इसे भी पढ़ें:  फुलत खूनी खेल में एक ओर घायल की हुई मौत

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »