मुजफ्फरनगर से जुड़ा ड्रग सिंडिकेट बेनकाब: देहरादून से 20 करोड़ की नशे की दवाएं जब्त

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की देहरादून जोनल यूनिट ने फार्मा ड्रग्स से जुड़े एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है, जो उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ट्रामाडोल और एलप्राजोलम जैसी नशे की दवाओं की अवैध सप्लाई कर रहा था।

इस कार्रवाई के दौरान एनसीबी ने 5 लाख से अधिक ट्रामाडोल टैबलेट्स और 24 हजार एलप्राजोलम टैबलेट्स जब्त की हैं। जब्त की गई दवाओं की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस कर्मियों को नए कानूनों पर प्रशिक्षण, CO अभितेष सिंह ने दी जानकारी

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यह अवैध धंधा दो फर्जी मेडिकल फर्मों — एम/एस एसएम इंटरप्राइजेज (मुजफ्फरनगर) और एम/एस बालाजी (बरेली) — के नाम पर चलाया जा रहा था। सबसे हैरानी की बात यह रही कि एक दूधवाले ने सिर्फ 5000 रुपये महीने में अपनी होलसेल दवा बिक्री का लाइसेंस किराए पर दे रखा था, जिसका इस्तेमाल कर इस अवैध नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस पर जोश और अनुशासन का संगम

NCB की कार्रवाई 12 मई 2025 को देहरादून के विकासनगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापे से शुरू हुई, जहां से 594 ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद हुईं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद इस नेटवर्क के कई और नाम सामने आए, जिसके आधार पर देहरादून से ही एक सप्लायर और एक पेडलर को भी पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-600 साल पुराने शिव मंदिर को स्वामी यशवीर ने किया जागृत

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »