MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर वाहनों से डीजल चुराने वाले बदमाश को लगी गोली

मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा हाइवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल व सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस मुठभेड़ एक शातिर चोर को घायल कर दिया गया। घायल बदमाश सहित पुलिस ने गिरोह के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक सीज शुदा ट्रक नम्बर यूपी 15 सीटी 6007, एक कैन में 20 लीटर डीजल, डीजल चोरी करने के उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।


सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि थाना मंसूरपुर के प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया के नेतृत्व में शुक्रवार की देर रात्रि में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा हाइवे किनारे खडे़ वाहनों से डीजल व सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर को घायल अवस्था में पकड़ा गया। इस मुठभेड़ में पुलिस ने कुल 04 चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हाईवे पर वाहनों से होने वाली चोरियों का पर्दाफाश किया। सीओ ने बताया कि बीती रात्रि को थाना मंसूरपुर पुलिस चौकी राखी पब्लिक स्कूल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चैकिंग कर रही थी।

इसे भी पढ़ें:  रजबहे के पास बाइक से टकराकर पलटी कार, युवक की मौत

इसी बीच एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया जिसे रूकने का इशारा किया गया, परन्तु ट्रक ड्राईवर ने ट्रक को तेज गति से ले जाकर आगे मोड पर मोड दिया और इसमें सवार 04 बदमाशों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया, बदमाशों ने पुलिस को देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा अन्य तीन बदमाशों को काम्बिंग के दौरान जंगल से गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश मुकर्रम पुत्र मौहम्मद अलीमुद्दीन निवासी ग्राम सिवाल खास थाना जानी जनपद मेरठ को पुलिस कर्मियों ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

इसे भी पढ़ें:  पुरानी लग्जरी कारों में निवेश के नाम पर 15.40 लाख की धोखाधड़ी


जबकि उसके साथी शातिर चोरों मौहम्मद अहमद पुत्र अफसर और गुल मौहम्मद पुत्र अययूब निवासीगण ग्राम सिवाल खास थाना जानी जनपद मेरठ तथा मारूफ पुत्र वहीद निवासी ग्राम दहरा थाना धौलाना जनपद मेरठ को जेल भेज दिया गया। इनके कब्जे से बरामद ट्रक सीजशुदा पाया गया। गिरफ्तार बदमाशों में मुकर्रम पर सात और मौहम्मद अहमद पर तीन मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। मुठभेड़ में बदमाशों को दबोचने वाली टीम में उप निरीक्षक पंकज शर्मा, नन्द किशोर शर्मा, हैड कांस्टेबल सुभाष कुमार, सलीम खां और अजय कुमार, कांस्टेबल बलजीत सिंह, विकास कुमार, पवन कुमार, चन्द्रवीर सिंह, अमित कुमार और धनवीर नागर शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पर बाइक सवार युवकों ने किया हमला

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पर बाइक सवार युवकों ने किया हमलागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »