शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर एडीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद से गुजरने वाले शिव भक्त कांवड़ियों के आवागमन को सुलभ करने और जनपद में शिव मंदिरों में जलाभिषेक की व्यवस्थाओं को परखने के लिए शुक्रवार को एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को लेकर कांवड़ मार्ग पर निरीक्षण के लिए निकले। इसके साथ ही शिव चौक पर पहुंचकर भी वहां जलाभिषेक की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके लिए शनिवार को प्रशासन ने बैठक भी बुलाई है।

शरद माह की महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्त कांवड़ियों का आवागमन शहर से होने लगा है। 25 फरवरी की रात्रि से जलाभिषेक और पूजन प्रारम्भ हो जायेगा और 26 फरवरी को शिव भक्तों का पूरा सैलाब उमड़ा नजर आयेगा। इस दौरान मुजफ्फरनगर से भी हजारों शिवभक्तों का रैला गुजरता है। इसी की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत अन्य अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग पर निरीक्षण करने के लिए निकले। उन्होंने शिव चौक पहुंचकर वहां पर जलाभिषेक की व्यवस्था का भी जायजा लिया।

इस दौरान वो बझेडी फाटक तक भी पहंुचे। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से काफी संख्या में शिव भक्त कांवड़ उठाकर गंगा जल लेकर चलते हैं और हरिद्वार के बाद इस यात्रा में पहला पड़ाव मुजफ्फरनगर जनपद ही पड़ता है। यहां से ही कांवड़िया अलग अलग दिशा में निकलते हैं। हरिद्वार से चलने वाले सभी कांवड़ियां यहां पहुंचते हैं, इसलिए मुजफ्फरनगर में आज कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया गया। कांवड़ मार्ग पर जहां सड़क खराब है, उसको दुरुस्त करने के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये हैं, तो वहीं मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण को भी हटवाने के लिए कहा गया है। इसके लिए मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगा दी गई है। शनिवार को इस सम्बंध में बैठक भी बुलाई गई है। जनपद भर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए विशेष सुरक्षा और व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं। 

इसे भी पढ़ें:  गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पांच बोगियां पटरी से उतरीं, तीन लोगों की मौत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  राजवाहे की पटरी टूटने से दो गांवों का रास्ता कटा, ग्रामीणों को हो रही परेशानीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मुठभेड़ में भाग रहा शातिर चोर पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सीमेंट कारोबारी ने पहले पढ़ी नमाज फ‍िर खुद को

Read More »