नगर में चैकिंग के नाम पर वाहन चालकों के उत्पीड़न पर रोष

मुजफ्फरनगर। शहर में बढ़ रही जाम की समस्या, अवैध ई रिक्शाओं के संचालन और चैकिंग के नाम पर गांव देहात से आने वाले वाहन चालकों का चालान काटकर किया जा रहा उत्पीड़न आदि मुद्दों को उठाते हुए क्रांतिसेना नेताओं ने एसपी ट्रेफिक से मिलकर निस्तारण की मांग की।

नगर में दिनों दिन बढ़ रही जाम की समस्या व वाहन चेकिंग के नाम पर आम जनता के उत्पीड़न को लेकर जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी के नेतृत्व में क्रांतिसेना के एक प्रतिनिधि मंडल ने यातायात पुलिस अधीक्षक अतुल चौबे से मुलाक़ात की। प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया कि ट्रेफिक पुलिस नगर मंे दिन प्रतिदिन बढ़ रही जाम की समस्या को अनदेखा कर वाहन चेकिंग के नाम पर आम जनता का शोषण करने मंे लगी है। नगर के सभी चौराहों व मुख्य मार्गाे पर खडे़ यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान गांव देहात से आने वाले सीधे सादे ग्रामीणों और भोली-भाली जनता को सभी कागजात होने के बावजूद उनसे उगाही के धंधे में लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  नवम्बर में सेकंड सेटरडे का अवकाश हुआ निरस्त

उन्होंने कहा कि इसके अलावा जनपद के सभी मुख्य मार्गाे पर यातायात पुलिस और एआरटीओ विभाग की मिलीभगत से हज़ारों डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है, जिनमें निर्धारित संख्या से अधिक लोगों को भूसे की तरह भरकर उनकी जाम जोखिम मंे डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि एसपी ट्रेफिक अतुल चौबे से वाहन चेकिंग के नाम पर जनता का शोषण बंद करने। नगर में जाम की समस्या को दुरुस्त करने के साथ साथ लोगो को मौत का सफर करा रहे डग्गामार वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने नगर में बड़े पैमाने पर मोटरसाईकिल के इंजन लगाकर चल रहे रेहडों को भी सीज करने की मांग करते हुए कहा कि उक्त तिपाहिया वाहनों मे चोरी की गई। मोटरसाईकिलों के इंजन फिट कराये जाने की पूरी सम्भावना है। एस पी ट्रेफिक ने अतिशीघ्र उक्त सभी मांगो पर कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्रांतिसेना जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, जिला महासचिव चेतन देव विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, जिला सचिव राजन वर्मा, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, बाबूराम, राजेंद्र तायल, सनी वर्मा, राकेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  गुरू चन्द्रमोहन की सेना ने उठाई बांग्लादेश में हिन्दुओं को बचाने की आवाज

Also Read This

स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव फिर उजागर भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने उठाई ‌ स्थायी डॉक्टरों की मांग

उत्तराखंड खबर। चकराता विधानसभा के अंतर्गत देव भूमी लाखामंडल जौनसार-बावर का दुर्गम क्षेत्र एक बार फिर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण चर्चा में है। लाखामंडल में समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण एक गरीब गर्भवती महिला की जान पर बन आई,लेकिन भाजपा की पूर्व मंडल ‌ उपाध्यक्ष बचना शर्मा लाखामंडल एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री नैनसी शर्मा‌ व बामो देबी भाजपा नेत्री बचना शर्मा की सूझबूझ और साहस से जच्चा-बच्चा दोनों की जान बच गई। चकराता के ग्राम कूधेण गांव के सुनिया मिस्ती अपने पत्नी आरती के साथ लाखामंडल में रहता है करीब 2 बजे रात को संजू की पत्नी आरती को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। निकटतम अस्पताल 65

Read More »