भाजपा की सरकारों ने युवाओं, किसानों और मजदूरों को ठगाः हरेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सपा लोकसभा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक व सपा नेताओं का जानसठ में आयोजित कई सभाओ में जोरदार स्वागत करते हुए चुनाव तैयारी को बढ़ाया गया।

जानसठ में सपा नेता हसन अली खान, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी, सपा नेता काजी कलीम, सपा जिला उपाध्यक्ष आशु मलिक के आवास पर आयोजित सभाओ को सम्बोधित करते हुए सपा लोकसभा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों और नोजवानों के हितों से खिलवाड़ करती रही। उनकी उपलब्धि जनता के हितों में नही चंद उद्योगपतियों के हितों में रही। हरेन्द्र मलिक ने मंहगाई और बेरोजगारी को विकराल करने वाली भाजपा सरकार को बदलने के लिए जनहितों के लिए प्रतिब( समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।

सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने सपा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक मतदाता के बीच पहुंचकर सपा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूती देने का आह्वान किया।

सभाओ को सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत, कांग्रेस नेता गुफरान काजमी, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्षअब्दुल्ला कुरैशी, सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक, सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक, वरिष्ठ नेता राजकिशोर शर्मा ने भी सम्बोधित कर सपा लोकसभा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक को भारी समर्थन से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान सपा नेता हसन अली खान, हाजी आशु मलिक, काजी कलीम, हारून खान, बाबर अंसारी, अरशद खान, जावेद फरीदी, रवि कुमार, सानिब कुरैशी, नदीम चैधरी, सलमान हाशमी, मेहरबान खान, अफसर अली सहित सेकड़ांे लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  माली को टाउनहाल में देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »