साइड के विवाद में कार सवार सहित भाजपा नेता की पिटाई

मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में पुलिस चौकी के निकट कार सवार युवक के साथ दर्जनों युवकों ने सरेआम मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव के लिए पहुंचे एक स्थानीय भाजपा नेता को भी भीड़ ने पीट दिया। घटना के बाद देर रात तक थाने में भारी भीड़ जमा रही और हंगामा चलता रहा। पिटाई का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद हड़कम्प मच गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-बृजमोहन अध्यक्ष और विकास महामंत्री निर्वाचित

बता दें कि थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी युवक अक्षय राजपूत पुत्र नरेंद्र सिंह अपनी दुकान से घटना 25 अप्रैल की रात कार द्वारा घर लौट रहे थे। रास्ते में करीब 10.15 बजे जब वो ढाकन चौक के पास पहुंचे तो उनकी कार का हल्का सा साइड वहां से गुजरती बलेनो कार से लग गया। इस पर बलेनो कार मालिक शुऐब पुत्र अमीर आजम, निवासी लाल मोहम्मद खतौली से उनकी कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान शुऐब के समर्थन में रिहान पुत्र रिजवान निवासी लाल मोहम्मद, शाहबाज पुत्र सीना निवासी देवीदास और शाहिद फकीरा पुत्र फय्याज निवासी देवीदास वहां पहुंचे और अक्षय पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान अक्षय की कार के शीशे भी तोड़ दिए गए। घटना के समय चौकी पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। मारपीट में भाजपा नेता ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो भीड़ ने उन्हें भी पीट दिया।

इस मामले में सीओ रूपाली राय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित अक्षय राजपूत की तहरीर पर थाना खतौली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रिहान पुत्र रिजवान और शाहिद फकीरा पुत्र फय्याज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

इसे भी पढ़ें:  सूली वाला बाग-शहीदों की याद में चेयरमैन जहीर के पीछे उमड़ा जनसैलाब
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *