चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप लाई 248 करोड़ रुपये का बजट

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अगुवाई में वित्तीय वर्ष 2025-26 में शहर के विकास का खाका खींचते हुए 248 करोड़ रुपये की आय का बजट तैयार कर लिया गया है। पालिका प्रशासन ने इस वित्तीय वर्ष में शहर के विकास, संसाधन और वेतन आदि मदों में 429 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान तय किया है। इसके बावजूद भी पालिका के खजाने में 51 करोड़ रुपये की राशि अवशेष रह जायेगी। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका के 51 करोड़ रुपये के लाभ के इस अनुमानित बजट को सदन में प्रस्तुत करने की हरी झण्डी दे दी है। सात मार्च की बोर्ड बैठक तय करते हुए एजेंडा सभासदों के लिए जारी कर दिया गया है।

नगरपालिका परिषद् वित्तीय वर्ष 2025-26 में 248 करोड़ रुपये का बजट लेकर आई है। अभी पालिका के खजाने में 231 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि अवशेष है और आने वाले साल में पालिका ने 248 करोड़ रुपये से ज्यादा आय के विभिन्न मदों से जुटाने का अनुमान लगाया है। ऐसे में पालिका इस वित्तीय वर्ष तक 480 करोड़ रुपये से ज्यादा का खजाना अपने पास संजोयेगी और इसमें से 429 करोड़ से ज्यादा की राशि विकास कार्यों के साथ ही वेतन, संसाधन और दूसरे मदों पर खर्च करने जा रही है। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमानित मूल बजट पारित कराने के लिए एजेंडा जारी कर दिया गया है। इसमें केवल दो प्रस्ताव गत कार्यवाही की पुष्टि और विशेष प्रस्ताव में अनुमानित मूल बजट ही शामिल किया गया है। इस एजेंडे पर 07 मार्च की सुबह 11 बजे पालिका सभाकक्ष में बोर्ड मीटिंग बुलाई गई है। सदस्यों को पालिका की ओर से बजट बैठक का एजेंडा वितरित करा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  ACHCHI PEHAL-कूड़ा घर की निगरानी को सीसीटीवी बन गया सफाई कर्मी

ईओ ने बताया कि लेखा विभाग के द्वारा पालिका का वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमानित मूल बजट प्रस्ताव तैयार किया गया है, इमसें वर्ष 2024-25 में ;एक अपै्रल से एक जनवरी 2024 तकद्ध पालिका के द्वारा 160 करोड़ 09 लाख 38 हजार 722 रुपये की आय अर्जित की गई है, तो वहीं 111 करोड़ 30 लाख 42 हजार 302 रुपये खर्च हुए हैं। इस साल पालिका के द्वारा 248 करोड़ 90 लाख 90 हजार रुपये की आय और 429 करोड़ 06 लाख रुपये का व्यय करने का प्लान पालिका के लेखा विभाग ने तैयार किया है। ईओ ने बताया कि एक फरवरी 2025 तक पालिका के खजाने में 231 करोड़ 14 लाख 37 हजार 486 रुपये की राशि अवशेष थी। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में लेखा विभाग के अनुमान के अनुसार भी यदि पालिका खर्च करती है तो 31 मार्च 2026 तक पालिका के खजाने में 50 करोड़ 99 लाख 27 हजार 486 रुपये की धनराशि अवशेष रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  एस० डी० कॉलेज ऑफ लॉ में स्टूडेंट्स को वितरण की गई लॉ की उपाधि

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि आने वाले साल हम समस्त बोर्ड के साथ मिलकर शहर में जनता के हितों के लिए कई बड़े काम करने जा रहे हैं। पालिका इस साल जहां कूड़े से कमाई के अपनी कार्ययोजना को और विस्तार देगी तो वहीं इसी साल हमारा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट शुरू हो जायेगा और लीगेसी वेस्ट का निस्तारण भी हम शुरू करायेंगे। साथ ही पालिका प्रतिदिन शहर से निकलने वाले फ्रेश वेस्ट के सेग्रीकेशन के लिए भी अपनी मशीनों को लगाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगी। कूड़ा डलाव घरों की स्थिति को सुधारने, सफाई व्यवस्था के लिए मैन पॉवर को बढ़ाने, पेयजलापूर्ति में सुधार के लिए पाइपलाइन डालने और नये नलकूपों का निर्माण कराये जाने के साथ साथ शहर में पथ प्रकाश की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पालिका बड़ा खर्च करने जा रही है। साथ ही शहर के सौन्दर्यकरण के लिए कई बड़े कार्य पाइपलाइन में है, इनमें कम्पनी बाग, वहलना चौक और अहिल्याबाई होल्कर चौक के साथ ही झांसी रानी स्मारक पार्क शामिल है। 

इसे भी पढ़ें:  किसान की ट्यूबवैल देख मंत्री कपिल देव को याद आया बचपन, और फिर...

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  किसान की ट्यूबवैल देख मंत्री कपिल देव को याद आया बचपन, और फिर…स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  किसान की ट्यूबवैल देख मंत्री कपिल देव को याद आया बचपन, और फिर…वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  दक्षिणी कृष्णापुरी से बस्ती में आई हाईटेंशन विद्युत लाइन

Read More »