गलत चाल-चलन पर बेटी ने पिता के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र में एक सनसनीखेज़ मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक युवती ने अपने पिता के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता का चाल-चलन ठीक नहीं है। हत्या के मामले में वह जेल भी जा चुका है और जेल से आने के बाद अब वह अपने सगे बेटे और बेटी की ही जान का दुश्मन बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  MISSION 2024-विकास की बात लेकर अपनों के बीच पहुंच रहे मंत्री संजीव बालियान

पुलिस के अनुसार तितावी थाने में एक युवती ने अपने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि संपत्ति के लिए उसका पिता उसकी और उसके भाई की जान का दुश्मन बना है। पिता एक बार उसके भाई की हत्या का प्रयास भी कर चुका है। तितावी थाना के गांव मुकंदपुर निवासी कनिष्का बालियान ने अपने पिता सम्राट बालियान पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके पिता का चाल-चलन अच्छा नहीं है। हत्या के एक मामले में वह जेल भी जा चुका है। गलत आचरण के कारण उसके दादा ने पिता को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। आरोप है कि संपत्ति के लिए उसका पिता उसकी व उसके भाई की जान का दुश्मन बना हुआ है। बीती रात एक बजे पिता ने उसके भाई अनंत बालियान को कमरे में अकेला पाकर उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। उसने व उसकी दादी ने किसी तरह अनंत को बचाया। शोर मचने पर पिता जान से मारने की धमकी देकर चला गया। सीओ फुगाना एसपी उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, देवबन्द के प्रागंण में स्थापित 50 बेड अस्पताल एवं नये ओ०पी०डी० कक्ष का कुंवर ब्रजेश सिंह,
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *