मुजफ्फरनगर में राख से नकली खाद बना रहे सरकार के लोग

मुजफ्फरनगर। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर बोलते हुए मुजफ्फरनगर जिले के भाजपा नेताओं पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकार के लोग ही जिले में 27 रुपये क्विंटल की राख से फर्जी खाद बनाकर इफको, कृभको और आइपीएल को पोटाश के नाम पर सप्लाई कर रहे हैं। पांच एकड़ जमीन वाला व्यक्ति पांच हजार करोड़ का मालिक बन गया है, कारखानों पर कुछ लोग कब्जा जमा रहे हैं, इन सब पर जांच होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी के नेतृत्व वाला भारत न थकता है, न हारता हैः कपिल देव

सांसद ने कहा कि केंद्रीय बजट देश की जनता के साथ बड़ा खिलवाड़ है, भाजपा धोखा देकर सत्ता में आई और लाठी लेकर सत्ता में बैठी है। आम आदमी के हित की बात कहीं नहीं है। कृषि यंत्रों से जीएसटी हटाने की उम्मीद थी, कीटनाशक और ऊर्वरक पर सब्सिडी बढ़नी चाहिए थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। एमएसपी को लेकर किसान आंदोलनरत है, लेकिन सरकार को इनकी कोई चिंता नहीं है। आंदोलन करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  एमजी वर्ल्ड विजन के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखी


उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदूषण के कारण कैंसर की चपेट में है। कैंसर के साथ हृदय रोग क्यों फैल रहा है, उसकी तहत तक जाने के लिए जांच होनी चाहिए। मुजफ्फरनगर जिले में कैंसर हास्पिटल खोला जाना चाहिए। कहा कि मुजफ्फरनगर जिला जब से एनसीआर में शामिल हुआ, इसका कोई लाभ नहीं मिला, बल्कि अनेक पाबंदी लग गईं, जिले को एनसीआर से बाहर किया जाना चाहिए या फिर प्रतिबंध हटाए जाने चाहिएं। इसके अलावा रैपिड रेल को मेरठ से मुजफ्फरनगर के साथ ही सहारनपुर और बिजनौर तक भी चलाया जाए। वहीं, दिल्ली-देहरादून एनएच-58 पर मुजफ्फरनगर के जड़ौदा, संधावली, वहलना में ओवरब्रिज बनवाए जाएं। करनाल से बिजनौर तक वाया शामली व मुजफ्फरनगर तक और मेरठ-पानीपत नई रेल लाइन बिछाई जाए।

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR BY ELECTION-आसपा के चुनाव प्रभारी पर हमला, चार हमलावरों पर मुकदमा

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »