MUZAFFARNAGAR-प्रॉपर्टी डीलरों से नकाबपोशों ने मांगी 20 लाख की रंगदारी

मुजफ्फरनगर। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले दो साझीदारों से बदमाशों ने बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। इसके लिए प्रॉपर्टी डीलरों को प्लॉट का खरीदार बनकर कार्यालय पर बुलाया गया और फिर उन पर जानलेवा हमला करते हुए हत्या का प्रयास किया गया, इससे दहशत में आये डीलरों को फोन कर यह रकम नहीं दिए जाने पर हत्या की धमकी दी गई है। पीड़ित की ओर से पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला आदर्श कालोनी निवासी बृजभान सिंह पुत्र सरदार सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वो रामा प्रॉपर्टीज के नाम से शांतिनगर में कार्यालय बनाकर अपने पार्टनर विनोद कुमार के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है। करीब एक हफ्ता पहले उसको एक मोबाइल नम्बर से कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि वो जानसठ से दीपक मलिक बोल रहा है। उसको एक 200 वर्ग गज का प्लॉट गोदाम बनाने के लिए खरीदना है। बृजभान ने पुलिस को बताया कि उस बातचीत में उसने दीपक को कहा था कि वो अभी बाहर है और आने के बाद ही सम्पर्क हो पायेगा। पीड़ित बृजभान के अनुसार 14 नवम्बर को दोपहर के समय उसी नम्बर से फिर कॉल आई और बताया गया कि वो लोग प्लॉट देखने के लिए आये हुए हैं। फोन करने वाले ने बृजभान को उनके शांतिनगर स्थित कार्यालय पर ही बुलाया।

इसे भी पढ़ें:  अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में कचहरी में वकीलों ने निकाली रैली

बृजभान के अनुसार पार्टी आने की जानकारी उन्होंने अपने पार्टनर विनोद को भी दी। दोनों ही कुछ देर में अपने शांतिनगर स्थित कार्यालय पर पहुंच गये। बृजभान के अनुसार उन्होंने देखा कि कार्यालय पर कोई नहीं है, कुछ दूरी पर दो लड़के खड़े हैं, जिन्होंने कपड़े से अपने मंुह ढक रखे हैं। बृजभान ने दीपक मलिक को कॉल करने के लिए अपना फोन निकाला ही था कि तभी नकाबपोश युवकों ने तमंचा निकालकर उनकी ओर जान से मारने की नीयत से दो फायर किये। बृजभान और विनोद दोनों ही इस हमले में बाल बाल बचे। फायरिंग करने के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गये। बृजभान का आरोप है कि इस हमले से वो दहशत में थे कि कुछ देर बाद फिर से उसी नम्बर से कॉल आई और फोन करने वाले 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति द्वारा बृजभान को धमकी भी दी गई कि यदि 20 लाख रुपये नहीं दिए गये तो वो उसके बेटे को मार देंगे। बृजभान ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। नई मंडी थाने के एसएसआई ने बताया कि प्रॉपटी डीलर की तहरीर पर आरोपी अज्ञात हमलावरों और अज्ञात फोन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में फोन नम्बर की भी जांच की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-करोड़ों की जमीन हड़पने को चार बहनों ने बदल डाली मां

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »