मंत्री कपिल देव ने जटमुझेडा राधा कृष्ण मंदिर में की सफाई

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी के मंदिर में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर देश को विकसित बनाने के लिए प्रयत्नशील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 जनवरी से 21 जनवरी तक देश के तीर्थस्थलों, मंदिरों की साफ सफाई करने और स्वच्छता अभियान चलाने के आह्वान के क्रम में गुरूवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राधा कृष्ण मंदिर में सफाई की और लोगों से 22 जनवरी को अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के आने की खुशी में अपने घरों में दिवाली मनाने का आह्नान किया।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तानी वीडियो प्रकरण-साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश में तीन और गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जटमुझेडा के राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने मंदिर परिसर व आस-पास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में भाग लिया तथा सभी से अपने आस-पास के क्षेत्र में सफाई करने का आग्रह भी किया। इस दौरान मंत्री कपिल देव ने मंदिर परिसर में खड़े पीपल वृक्ष की जड़ों में उगी घास और खर पतवार को अपने हाथों से साफ किया। मंदिर परिसर में झाडू लगाई और लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ये हम सभी का परम सौभाग्य है कि अयोध्या में पांच सौ साल के संघर्ष के बाद हम अपने सामने भगवान श्रीराम का धाम बनते हुए और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देख रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से 22 जनवरी के इस आयोजन को भव्य रूप से मनाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  लद्दावाला के मुसलमानों ने पूरी दुनिया को दिया भाईचारे का संदेश

इसके साथ ही मंत्री कपिल देव ने सवेरे अपने गांधीनगर स्थित आवास पर शिकायतों को सुना और निस्तारण कराया। इसके पश्चात उन्होंने लोक सभा चुनाव-2024 के लिए आज जनपद मुजफ्फरनगर में भाजपा के दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार, यही हम सभी का संकल्प है। उन्होंने प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर दीवार लेखन अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा पीएम नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प की सार्थकता में अपने दायित्वों का निर्वाहन करें।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो थाना और चार चौकी प्रभारियों का तबादला

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  पहलगाम अटैक-मुजफ्फरनगर में पांच पाक नागरिकों की तलाशगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »